फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Cash and chain looters from bullion trader

सराफा व्यापारी से नगदी व चेन लूटी

Sun, 28 Jan 2018 10:23 PM IST
अमर उजाला, चित्रकूट
अमर उजाला, चित्रकूट Updated Sun, 28 Jan 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
Cash and chain looters from bullion trader
जिला अस्पताल में भर्ती सराफा व्यापारी। - फोटो : amar ujala
मुख्यालय के रेलवे स्टेशन मार्ग पर तीन युवकों ने सराफा व्यापारी को पीटकर नगदी व सोने की चेन लूट ली। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके भाई ने तीन युवकों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन


 कोतवाली क्षेत्र के तरौंहा गर्गनपुरवा निवासी सराफा व्यापारी लक्ष्मण सोनी पुत्र रामस्वरूप ने बताया कि शनिवार शाम को वह अपने चाचा रामलखन की दुकान शंकर बाजार से लौट रहा था। बस स्टैंड पर पुरवा का एक दोस्त मिला तो उसके साथ बाइक से स्टेशन रोड गया था। वहीं एक दुकान में खड़े रहने के दौरान तीन युवक पीछे से आए और उसे पकड़कर पीटने लगे। यह देखकर उसका दोस्त जान बचाकर भाग गया। आरोपियों ने उसकी जेब में रखे साढ़े तीन हजार रुपये और गले से सोने की चेन लूटकर भाग गए।
विज्ञापन


कुछ देर बाद जानकारी पर पुलिस पहुंची और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल के भाई शत्रुघ्न सोनी ने कोतवाली में तीन युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल सुभाष चौरसिया ने बताया कि यह लूट का मामला नहीं है बल्कि पिटा व्यापारी अपने दोस्त के साथ स्टेशन रोड पर एक दुकान में था। वहीं लघुशंका करने को लेकर दूसरे पक्ष से विवाद पर मारपीट हुई है। फिलहाल मिली तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed