फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Broken lock of four shops in 24 hours

24 घंटे में चार दुकानों का ताला टूटा

Tue, 26 Jul 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट Updated Tue, 26 Jul 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Broken lock of four shops in 24 hours
प्रतीकात्मक। - फोटो : अमर उजाला

शहर में 24 घंटे के अंदर चोरों ने चार दुकानों के ताले तोड़ दिए। घटना की जानकारी होने पर व्यापार मंडल ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। कोतवाल ने जल्द चोरों को पकड़ने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


सोमवार रात को शहर के  ओवरब्रिज के नीचे स्थित सर्राफ अतुल अग्रवाल की दुकान का चोरों ने ताला तोड़ दिया। लेकिन शटर के अंदर दूसरे दरवाजे का ताला चोर नहीं तोड़ सके। जिससे दुकान में रखा माल बच गया। बर्तन व्यापारी महेश वर्मा की दुकान का जब ताला नहीं टूटा, तो चोरों ने छत के रास्ते दुकान के अंदर जाकर पांच हजार रुपये की नगदी चोरी कर ली।
विज्ञापन


सर्राफ रमेश सोनी और किराना व्यापारी महेश गुप्ता की दुकान का भी ताला टूटा मिला। चोर इन दोनों दुकानों से भी कुछ नहीं ले जा सके। मंगलवार की सुबह दुकान पहुंचे दुकानदारों ने जब ताला टूटा देखा, तो पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, ओम केशरवानी, धर्म चंद्र, ऋषि अग्रवाल, हरगोविंद वर्मा, राहुल गुप्ता व गोलू आदि ने कोतवाली जाकर घटना का खुलासा करने की मांग की। कोतवाल सत्यपाल सिंह ने ओवरब्रिज के नीचे की दुकानों का निरीक्षण कर चोरों को जल्द पकड़ने का आश्वासन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed