फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Breaking 50 thousand mobile store theft

मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर 50 हजार की चोरी

Fri, 12 Aug 2016 10:12 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Fri, 12 Aug 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
Breaking 50 thousand mobile store theft
चोरी की जानकारी देता दुकानदार दीपक कुमार - फोटो : अमर उजाला

शहर के अंदर चोरों ने एक माह के अंदर चार दुकानों से चोरी कर पुलिस के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। गुरुवार रात ओवर ब्रिज के नीचे शंकर बाजार की एक मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने लगभग 50 हजार का माल पार कर दिया।

विज्ञापन


चोरों ने दीपक टेलीकॉम की दुकान का ताला तोड़कर वहां रखे तीन दर्जन से अधिक मोबाइल, कैश बाउचर, ई-टाप मोबाइल, बैट्री आदि समान ले गये।  चौकीदार की नजर पड़ जाने से चोर दुकान में रखा बाकी समान नहीं ले जा सके।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह जब दुकानदार दीपक चौरसिया पुत्र शंकर लाल दुकान खोलने पहुंचा तो ताला टूटा देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली। दुकानदार ने लगभग 50 हजार का माल चोरी होने की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। चार दिन पहले पुरानी बाजार में इलेक्ट्रानिक्स की दुकान और इसके पूर्व पेंट, होटल और सर्राफा की दुकानों में चोरियां हो चुकी हैं।


इस समय शहर में चोरों का गैंग पूरी तरह सक्रिय हो गया है।मौका पाते ही रात के समय अपना हाथ साफ करने से चूकता नहीं है। एक माह के अंदर शहर की चार दुकानों में चोरी हो चुकी है लेकिन अभी तक एक भी चोरी का खुलासा नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed