{"_id":"59f8b5da4f1c1b87698b892e","slug":"bike-rider-student-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":" बाइक सवार छात्र की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार छात्र की मौत
चित्रकूट
Updated Tue, 31 Oct 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
Shivnarine Sahu (file photo).
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पहाड़ी(चित्रकूट)। बाइक से गांव जा रहे इंटरमीडिएट के छात्र की अज्ञात वाहन से टक्कर लगने पर मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोबाइल से शिनाख्त कर परिजनों को जानकारी दी।
पहाड़ी निवासी भूरा साहू का पुत्र शिवनारायण (20) सोमवार को गांव के दोस्त मदनलाल के साथ बाइक से मुख्यालय एक निमंत्रण पर आया था। रात को निमंत्रण के बाद मदन मुख्यालय में ही रुक गया लेकिन शिवनारायण बाइक लेेकर गांव लौटने लगा। जैसे ही बाबूपुर मोड़ के पास पहुंचा तो सामने से आए अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर पड़ा रहा। अज्ञात वाहन लेकर चालक मौके से भाग निकला। कुछ देर बाद वहां से गुजरे राहगीरों ने पुलिस सूचना दी। थानाध्यक्ष अरूण पाठक ने बताया कि जब पुलिस पहुंची तो शिवनारायण की मौत हो चुकी थी। मृतक हेलमेट नहीं पहने था। पास में पड़े मोबाइल से मृतक की शिनाख्त हुई। परिजनों को सूचना दी गई। मृतक पांच भाइयों में सबसे छोटा था और इंटर का छात्र था। इस घटना के बाद उसकी मां मालती व पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।