फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Badminhers beaten Three including Gatman, near Zori Rail gate

झरी रेल फाटक के पास बदमाशों ने गेटमैन समेत तीन को पीटा

Thu, 30 Aug 2018 11:45 PM IST
झरी रेल फाटक के पास बदमाशों ने गेटमैन समेत तीन को पीटा
झरी रेल फाटक के पास बदमाशों ने गेटमैन समेत तीन को पीटा Updated Thu, 30 Aug 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
मानिकपुर। थानाक्षेत्र के झरी रेलवे फाटक के पास अज्ञात बदमाशों ने दो दुकानों मेें लूटपाट की। बीच बचाव करने पहुंचे रेल गेटमैन को जमकर पीटा टार्च व मोबाइल लूट कर भाग गए। गेटमैन ने थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है।
झरी रेल फाटक के पास आमने-सामने झोपड़ी में चाय बिस्कुट की दो दुकान हैं। एक दुकान मानिकपुर निवासी अर्पित चलाता है और दूसरी दुकान मानिकपुर निवासी अफसाना चलाती है। दोनों परिवार के साथ दुकान में ही अक्सर सोते भी हैं। बुधवार की देर रात अज्ञात आधा दर्जन से अधिक शस्त्रधारी बदमाश पहुंचे और पहले अर्पित को दुकान से निकाल कर मारा पीटा। उसकी दुकान से गुटखा बिस्कुट आदि लगभग एक हजार की सामग्री ले गए। इसके बाद अफसाना की दुकान जाकर गाली गलौज की। उसके पति के न होने पर उसके बच्चे को पीटा इसी बीच ट्रेन के आने की सूचना पर गेटमैन बृजेश पुत्र रामजश फाटक बंद करने पहुंचा। बच्चों के रोने व गाली गलौज की आवाज सुनकर वह झोपड़ी की तरफ आया तो बदमाशों ने उसे पकड़कर पीट दिया। उसका मोबाइल व टार्च लूट लिया। स्थानीय लोगाें ने बताया कि इस बीच एक वाहन को आता देख बदमाश भाग निकले।
विज्ञापन

  दुकानदार अर्पित ने दावा किया कि बदमाश शस्त्र लिए थे और अफसाना ने दावा किया कि बदमाश नहीं थे बल्कि सामने वाले दुकानदार ने ही कुछ लोगों को भेजकर उसे पीटने और दुकान खाली करने की योजना बनाई थी। उसने ही कुछ लोगाें को भेजा था जिन्हें वह पहचानती है वह डकैत नहीं थे। उधर, सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष केपी दुबे हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद रामदास कोल नामक युवक को पकड़ने का दावा किया है कि यह घटना बदमाशों ने नहीं बल्कि दो दुकानों की प्रतिस्पर्धा के चलते हुुई है। जिसमें कोई लूट नहीं हुई। आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा ने बताया कि यह कहीं से भी किसी गैंग की वारदात नहीं है। एक दूसरे को नीचा दिखाने के लिए प्रायोजित मारपीट थी। इस मामले में दोषियों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed