फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Alto also killed in bike crash death of student

आल्टो ने बाइक में मारी टक्कर छात्र की मौत

Tue, 21 Feb 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला चित्रकूट
अमर उजाला चित्रकूट Updated Tue, 21 Feb 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
Alto also killed in bike crash death of student
हादसे के बाद मौजूद लोग
कोतवाली क्षेत्र के राजापुर मार्ग पर अनियंत्रित आल्टो ने बाइक में  टक्कर मार दी। इसमें बाइक चालक छात्र की मौत हो गई। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगाया था। इससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं है। दुर्घटना होते ही चालक कार छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन


भरतकूप के सेहरा निवासी अखिलेश सिंह पटेल (20) पुत्र रामशरण सोमवार को अपनी बहन के घर बालापुर गांव गया था। रात में वह वहां से अकेले ही वापस आ रहा था। रगौली के पास पहुुंचते ही सामने से आ रही आल्टो ने टक्कर मार दी। इसमें बाइक चालक छिटककर सड़क पर जा गिरा। स्थानीय लोग उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर दुर्घटना के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि कार चालक नशे में था। कार में भी शराब की बोतल मिली है। मंगलवार की सुबह कोतवाली पुलिस ने कार बरामद कर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed