फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   After the death of his father had to feed the whole family

पिता की मौत के बाद पूरे परिवार का करता था भरण पोषण

Sat, 04 Feb 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला चित्रकूट
अमर उजाला चित्रकूट Updated Sat, 04 Feb 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
After the death of his father had to feed the whole family
गमगीन बैठा मृतक किसान का परिवार - फोटो : amarujala
किसान की हत्याकर शव बांध में फेंके जाने की जानकारी होने के  बाद पूरे कोटराखांभा गांव में शोक व्याप्त है। सभी यह कयास लगा रहे हैं कि कहीं न कहीं मछली का शिकार करने वालों के बीच हुए किसी विवाद में ही इसकी हत्या की गई है। शाम को सैकड़ों लोगों ने मृतक के परिजनों को ढांढ़स बंधाया। सीओ ने मृतक के घर जाकर आस पास के लोगों से भी जानकारी ली है।
विज्ञापन



        थानाक्षेत्र के कोटरा के निवासियों ने बताया कि रामबालक निषाद सरल स्वभाव का था। अकेले परिवार का भरण पोषण करने के  लिए खेती के अलावा मछली शिकार का ठेका लेने वालों के साथ भी रहकर कुछ रुपये कमाता था। इस ठेके में जबर्दस्त प्रतिस्पर्धा है।
विज्ञापन



कई बार इसके ठेकेदारों के बीच मऊ क्षेत्र में विवाद हो चुका है। घर का अकेला भरण पोषण करने वाले किसान की मौत से उसका परिवार टूट सा गया है। एक साल पहले उसके पिता ने आत्महत्या की थी। पति व पुत्र की मौत एक साल के अंदर होने पर मृतक की मां बेलिया देवी की आंखों में आंसू बहते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed