फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi-Noida-Ghaziabad police gear up ahead of BRICS summit; review security and traffic arrangements.

Delhi NCR News: ब्रिक्स सम्मेलन से पहले दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद पुलिस ने कसी कमर, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था की समीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 07:43 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के पुलिस अधिकारियों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन

-ईस्टर्न रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त की अध्यक्षता में पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त कार्यालय में हुई बैठक
-सीमाओं पर 24 घंटे चेकिंग, ड्रोन समेत सभी उड़ने वाली वस्तुओं पर नजर और रीयल-टाइम इंटेलिजेंस शेयरिंग पर दिया गया जोर
-अधिकारियों ने दी अपनी-अपनी राय, लगातार संपर्क में रहेगी, दिल्ली-नोएडा और गाजियाबाद पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो

पूर्वी दिल्ली।
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन-26 के मद्देनजर सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को पुख्ता करने के लिए सोमवार को पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त कार्यालय परिसर (आईपी एक्सटेंशन) में एक महत्वपूर्ण अंतरराज्यीय समन्वय बैठक हुई। ईस्टर्न रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त मिलिंद महादेव डुंबरे की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया और सम्मेलन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने पर रणनीति बनी। बैठक में पूर्वी जिला उपायुक्त राजीव कुमार, उत्तर-पूर्वी जिला उपायुक्त राहुल अलवाल और शाहदरा जिला उपायुक्त राजेंद्र प्रसाद मीणा के अलावा नोएडा व गाजियाबाद के डीसीपी और ट्रैफिक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि बैठक में आपातकालीन प्रतिक्रिया, सीमा चौकसी और वीवीआईपी की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए आपसी तालमेल पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके अलावा अंतरराज्यीय अपराधियों और सुरक्षा से जुड़े इनपुट को दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद पुलिस के बीच तुरंत साझा करने के लिए कहा गया वहीं गाजियाबाद और नोएडा से लगती सीमाओं पर 24 घंटे संयुक्त पिकेट लगाकर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच करने का फैसला लिया गया। वहीं बैठक के दौरान ड्रोन, पैराग्लाइडर और अन्य रिमोट से चलने वाली, उड़ने वाली वस्तुओं पर कड़ी नजर रखी जाएगी। बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने-अपने एरिया के होटलों, गेस्ट हाउसों, पीजी, साइबर कैफे और किरायेदारों का व्यापक स्तर पर पुलिस सत्यापन कराने के लिए कहा। अधिकारियों ने सीमावर्ती थानों के एसएचओ और एसीपी को निर्देश दिए हैं कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में हाई अलर्ट रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत सख्त कार्रवाई करें। दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया कि पड़ोसी राज्यों की पुलिस के साथ मिलकर ब्रिक्स सम्मेलन को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed