{"_id":"5a75f7294f1c1b0a7b8b4d48","slug":"a-robber-captives-in-police-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"बबुली गैंग से पुलिस की मुठभेड़ में एक डाकू बंदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बबुली गैंग से पुलिस की मुठभेड़ में एक डाकू बंदी
अमर उजाला चित्रकूट
Updated Sat, 03 Feb 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
डाकू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगभग डेढ़ घंटे तक पुलिस और साढ़े पांच लाख रुपये के इनामी डाकू बबुली गैंग के बीच शनिवार तड़के मारकुंडी थाना क्षेत्र के जमुनिहाई जंगल में हुई मुठभेड़ में गैंग के 25 हजार के इनामी शार्पशूटर को पुलिस ने घायलावस्था में दबोच लिया। बदमाश को दो गोलियां लगीं हैं। इससे दहशत में आया गैंग जंगल की ओर भाग निकला। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने डकैत के पास से एक राइफल व भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए हैं। पकड़ा गया डाकू जियालाल गैंग के हार्डकोर मेंबर लवलेश कोल का मामा है।
मारकुंडी थाना क्षेत्र के अमरावती आश्रम व जमुनिहाई जंगल के पास डाकू बबुली कोल गिरोह की मौजूदगी की सूचना पर एसपी प्रताप गोपेंद्र सिंह ने तीन टीमें बनाकर घेराबंदी की। शनिवार तड़के हल्की रोशनी होने पर जब पुलिस टीम जंगल की ओर बढ़ी तो डकैतों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस पर एसपी की टीम के अलावा एएसपी बलवंत चौधरी व एंटी डकैती टीम प्रभारी सुजीत कुमार की टीम ने मोर्चा संभाला। दोनों ओर से ताबड़तोड़ गोलियां चलीं। इसी बीच एक गोली नागर (मानिकपुर) निवासी डाकू जियालाल कोल पुत्र खिलाड़ी के बाएं पैर पर लगी, जिससे वह गिर पड़ा। यह देखकर गैंग सरगना बबुली कोल समेत अन्य डकैत फायरिंग कर भाग निकले।
इस दौरान घायल डाकू ने राइफल उठाकर फायर करना चाहा तो पुलिस की ओर से एक गोली उसके बाएं हाथ की हथेली में लगी और वह गिर गया। घायल डाकू को पुलिसकर्मी सीएचसी मानिकपुर ले गए, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस की टीमों ने फरार बदमाशों की तलाश में कांबिंग की और दो घंटे बाद लौट आए।
विज्ञापन
एसपी प्रताप गोपेंद्र सिंह ने बताया कि मौके से एक राइफल, भारी मात्रा में कारतूस, खोखे के अलावा आटो सेमी के स्प्रिंग व कारतूस बरामद हुए हैं। पकड़ा गया डाकू जियालाल गैंग के एक लाख दस हजार के इनामी डाकू लवलेश कोल का मामा है। इस पर हत्या, अपहरण के एक दर्जन मामले दर्ज हैं। पुलिस को मुठभेड़ स्थल से आटोमैटिक राइफल थ्री नाट थ्री के भी कारतूस व खोखे मिले हैं।