फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   आधुनिक तकनीक से लैस पुलिस फेल भगवान तेरा सहारा

आधुनिक तकनीक से लैस पुलिस फेल भगवान तेरा सहारा

Thu, 14 Feb 2019 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
आधुनिक तकनीक से लैस पुलिस फेल भगवान तेरा सहारा
आधुनिक तकनीक से लैस पुलिस फेल, भगवान तेरा सहारा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। दिनदहाड़े जानकीकुंड स्कूल परिसर से दो नकाबपोश बदमाशों ने तेल उद्यमी के जुड़वा बेटों का अपहरण कर जो सनसनी फैलाई वह दो दिन बाद भी दिखाई पड़ती है। भुक्तभोगी परिवार के सदस्यों को पुलिस के प्रयास से शिकायत नहीं लेकिन यह कहने से नहीं चूक रहे कि आधुनिक तकनीक से लैस पुलिस के सारे प्रयास बेकार साबित हो गए हैं। भगवान के मंदिरों में परिजन माथा टेक कर अपहृत मासूमों की खैरियत की प्रार्थना कर सकुशल वापसी की राह तक रहे हैं। मप्र के पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को पीड़ित परिजनों से मिलकर कई जानकारी ली और जल्द ही दोनों को सकुशल बरामद करने का आश्वासन दिया है। यूपी-एमपी के पुलिस अधिकारी कह रहे हैं कि घटना में किसी बडे़ डाकू गैंग का हाथ नहीं है लेकिन स्पष्ट कारण नहीं तलाश पा रहे हैं। पुलिस का मानना है कि यदि रुपये के लिए अपहरण किया होता तो एक बालक को ही पकड़कर ले जा सकता था क्योंकि बाइक में दोनों बालकों को ले जाना परेशानी का भी सबब बन सकता था।
सनसनीखेज अपहरण कांड के बाद भागवतधाम के नवलेश दीक्षित, महंत दिव्यजीवन दास, महंत राजकुमार दास, महंत सुखरामदास व कामदगिरी के संत मदनदास आदि ने गहरा आक्रोश जताया है। इनका कहना है कि दिनदहाड़े दो मासूम को बाइक से ले जाने वालों को भारी पुलिस बल भी तलाश नहीं कर पा रहा है। जिससे तीर्थक्षेत्र की छवि भी बिगड़ सकती है।
विज्ञापन


35 लाख की फिरौती मांगने की चर्चा
खोही। दो दिन से ज्यादा का समय होने के बाद अपहरणकर्ताओं का कुछ पता न चलने पर गुरुवार को ज्यादातर लोगों ने कहा कि 35 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई है। पुलिस के दबाव के कारण परिजन उसे सही स्थान तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं। हालांकि इसकी किसी परिजन ने पुष्टि नहीं की। अपहृत बच्चों के पिता बृजेश रावत ने कहा कि उन्हें इसकी बिल्कुल जानकारी नहीं है। उनके पास फिरौती मांगने की कोई सूचना नहीं है। सतना एसपी संतोष गौर ने बताया कि उन्हें भी किसी परिजन या रिश्तेदार ने फिरौती मांगने की जानकारी नहीं दी है। पुलिस बच्चों को सकुशल छुड़ाने के लिए कुछ नरम रूख अपना रही है ताकि बच्चों को नुकसान न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी से 12 संदिग्धों को पकड़ किया मप्र पुलिस के हवाले
चित्रकूट। एसपी मनोज कुमार झा ने बताया कि अब तक तो लगता है कि यह व्यापारिक प्रतिस्पर्धा या पुरानी रंजिश का मामला है। बबुली डाकू गैंग की वारदात की संभावना पर पूरा जंगल छाना गया अब स्पष्ट हो गया है कि डकैतों द्वारा यह घटना अंजाम नहीं दी गई। इस संबंध में यूपी क्षेत्र के 12 संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर मप्र पुलिस के हवाले किया गया है ताकि वह भी इनसे कुछ जानकारी ले सके। यूपी एमपी पुलिस की संयुक्त टीम का प्रयास जारी है। इसके बाद भी पुलिस नामी डकैतों और उनके परिजनों पर नजर रखे है‘लेकिन अभीतक कुछ ऐसा संदेह नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed