फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   पांच देशी बम के साथ पुलिस ने शीबू को दबोचा

पांच देशी बम के साथ पुलिस ने शीबू को दबोचा

Wed, 20 Jun 2018 11:15 PM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
पांच देशी बम के साथ पुलिस ने शीबू को दबोचा

विज्ञापन

पांच देशी बम के साथ पुलिस ने शीबू को दबोचा

अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। कोतवाली पुलिस टीम ने शहर के भैरों पागा मार्ग पर एक युवक को पांच देशी बम के साथ दबोच लिया। बम मिलने से पूरे पुलिस विभाग में हलचल मच गई। आरोपी पर सब्जी विक्रेता के घर तोड़फोड़ कर आग लगाने की भी रिपोर्ट दर्ज है। इसके अलावा कई जिले के थानों में इस पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज है।
शहर के पुरानी बाजार नावघाट मोहल्ले में एक सब्जी विक्रेता के घर आगजनी व तोड़फोड़ की सूचना पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी बीच एसआई अजीत सिंह व हमराहियों ने भैरों पागा मार्ग पर रेलवे पुल के नीचे लोढवारा कांशीराम कालोनी निवासी शिब्बू उर्फ शीबू पुत्र अतीक को संदेह के आधार पर पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास पंाच देशी बम मिलने पर पुलिस टीम चौकन्ना हो गई। उसे कोतवाली लाकर रात भर पूछताछ की गई। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि पांचों देशी बम थे। जो ज्यादा ताकतवर नहीं थे। सुरक्षा की दृष्टि से सभी को नदी किनारे डिफ्यूज (निष्क्रिय) करा दिया गया है। आरोपी नावघाट मोहल्ले के एक घर में आगजनी करने में भी शामिल था।
विज्ञापन

कोतवाल ने बताया कि उसके खिलाफ आगजनी, तोड़फोड़, जान से मारने की धमकी, अवैध असलहा रखने और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा गया है। इसके अलावा आरोपी शीबू पर कई जिले के थानों में चोरी व लूट के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की कहानी में संदेह
चित्रकूट। एक युवक के पास एक साथ पांच बम मिलने का पुलिस का दावा संदेह के घेरे में आ गया है। बार-बार बम दिखाने की बात कहने पर कोतवाल अनिल सिंह व एसआई अजीत सिंह ने बताया कि देशी बम होने से सुरक्षा को देखते हुए रात में ही सभी बम नदी किनारे निष्क्रिय करा दिए गए हैं। पुलिस टीम बम निष्क्रिय करने वाले स्थान को भी नहीं दिखा पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed