{"_id":"5c3a22bcbdec2273504f6f65","slug":"61547313852-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंचाई के विवाद में पिता पुत्र को धुना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिंचाई के विवाद में पिता पुत्र को धुना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंचाई के विवाद में पिता-पुुत्र को धुना
अमर उजाला ब्यूरो
मानिकपुर । थाना अंतर्गत केशरूआ मजरा बेलौैंहापुर मेें खेतों में सिंचाई करने को लेकर विवाद में गांव के कुछ युवकों ने पिता पुत्र को मारपीट कर घायल कर दिया। मामला थाने पहुंचा तो पुलिस ने दोनों पक्ष को बुलाकर समझौता कराया। पिता पुत्र ने आरोप लगाया कि आरोपी फिर से खेत में जाने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। शनिवार को पुलिस अधीक्षक को दिए पत्र में बेलौंहापुर निवासी शरधी पत्नी रोशन लाल ने बताया कि 10 जनवरी गुरुवार को उसका पति रोशन लाल व गांव कुछ किसान खेतों में सिंचाई कर रहे थे। एक युवक आया उसने खेतों में लगा पाइप फेंक दिया। इसके बाद कुछ अन्य युवक भी आ गए। जिन्होंने मिलकर उसके पति व पुत्र विपिन को मारपीट घायल कर दिया। पुलिस को सूचना देने पर 100 पुलिस पहुंची। जिस पर थाने में मामले को लेकर समझौता करा दिय गया लेकिन इलाज नहीं कराया गया। अब आरोपी युवक फिर से मारने पीटने की धमकी दे रहे हैं। जिससे परिजन भयभीत हैं। आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।