{"_id":"59aaeb864f1c1b08278b4cff","slug":"61504373638-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन तक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन दिन तक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म
Updated Sat, 02 Sep 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी ने पड़ोस की सहेली और उसके परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए। उसका कहना है कि इन लोगों ने अपने रिश्तेदार तीन युवकों से तीन दिन तक सामूहिक दुष्कर्म कराया। किसी तरह युवकों के चंगुल से छूटकर घर पहुंची और कोतवाली में शिकायत की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शनिवार को परिजनों के साथ कोतवाली पहुंच कर पीड़िता ने तहरीर दी। उसने बताया कि 29 अगस्त की सुबह वह घर में अकेली थी। परिजन मजदूरी करने गए थे। इसी बीच पड़ोस की सहेली आई और बाजार ले जाने के बहाने सड़क तक लाई। उसने अपने रिश्तेदार की खड़ी चार पहिया गाड़ी में बैठाकर आगे चलने को कहा।
पीड़िता ने बताया कि कुछ दूर जाने पर दो अज्ञात युवक मिले और उसे नरैनी बांदा की ओर ले गए। सुनसान स्थान पर रखकर उसके साथ तीन दिन तक रखकर तीनों युवक बारी-बारी से दुष्कर्म करते रहे। तीनों युवक उसका हाथ-पैर बांध कर रखते थे।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि एक सितंबर को किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर बस में बैठकर घर पहुंची। शनिवार को कोतवाली आए परिजनों ने बताया कि 30 अगस्त को कोतवाली में किशोरी के लापता होने की तहरीर दी थी।
यह भी आरोप लगाया कि पीड़िता के जेवर और मोबाइल लूटकर पिटाई भी की। इस मामले में कोतवाल मनोज शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिली है। पीड़िता के अलावा उसकी सहेली और परिजनों को बुलाकर पूछताछ की जा रही है। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।