फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   गोप्पा से कई घंटे पूछताछ

गोप्पा से कई घंटे पूछताछ

Sun, 30 Jul 2017 11:43 PM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
गोप्पा से कई घंटे पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चित्रकूट। डाकू गोप्पा की गिरफ्तारी के बाद रविवार को एडीजी और डीआईजी ने कई घटनाओं के बारे में उससे पूछताछ की। जैसे ही उसे कचहरी परिसर में अदालत में पेश करने को लाया गया तो तिहरे हत्याकांड के पीड़ित परिजनों ने डाकू को गोली मारने का प्रयास किया। इस पर कचहरी में हड़कंप मच गया, लेकिन पुलिस की सतर्कता से कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।

कोर्ट के आदेश पर उसे बांदा जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने जल्द ही उसे रिमांड पर लेेने के लिए अदालत में प्रार्थना पत्र डालने की बात कही है।

गौरतलब है कि एसटीएफ व पुलिस के संयुक्त प्रयास से एक लाख पांच हजार के ईनामी डाकू गोप्पा यादव की पुलिस से मऊ थानाक्षेत्र के पास कथित मुठभेड़ में एक बंदूक के साथ गिरफ्तारी शनिवार को हुई थी। रविवार को पुलिस लाइन सभागार में एडीजी एसएन सावंत, डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी, पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेंद्र व अपर एसपी बलवंत चौधरी ने लगभग एक घंटे तक डाकू गोप्पा से पूछताछ की।
विज्ञापन


कई घटनाओं, बचे गैंग, बचे हथियार से लेकर सफेदपोशों के नाम भी पूछे। पत्रकारों को एडीजी ने बताया कि डाकू शातिर है। ज्यादातर घटनाओं में शामिल होेने के बाद भी खुद को निर्दोष बताने का प्रयास कर रहा है। कई महत्वपूर्ण जानकारी दी है। इस आधार पर बचे गैंग व बचे हथियारों को बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदला लेने आए थे
चित्रकूट। इसके बाद पुलिस सुरक्षा में उसका मेडिकल कराया गया। उसे कचहरी लाकर अदालत में पेश किया जाना था। वहां पहले से चार पहिया वाहन में मौजूद कुछ लोग बंदूक से फायर करने की फिराक में थे। इसकी भनक पुलिसकर्मियों को लगी तो वाहन को तत्काल वहां से हटवाकर डाकू गोप्पा को पीएसी टीम के साथ एक गेट के अंदर ले जाकर ताला बंद कर दिया। बताया जाता है कि गोप्पा ने पहाड़ी थानाक्षेत्र में जिस तिहरा हत्याकांड को अंजाम था। उसमें मरने वालों के परिजन ही बदला लेेने के लिए कचहरी आए थे। पुलिस टीम बाद में उस वाहन को ढूंढती रही, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका।


बांदा जेल भेजा गया
चित्रकूट। रविवार को डाकू गोप्पा को विशेष अदालत मेें पेश किया गया। सुनवाई के बाद अदालत ने उसे जेल भेज दिया है। एसपी प्रताप गोपेंद्र सिंह ने बताया कि शाम को उसे बांदा जेल पहुंचाया गया है। कई घटनाओं में पूछताछ व गवाही के लिए जल्द ही पुलिस अदालत से उसे रिमांड पर लेगी। मऊ थानाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने बताया कि 24 मामलों की सूची तैयार हो गई है जिसमें गोप्पा को रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed