फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   हत्या के प्रयास के दो आरोपी को चार चार साल कैद की सजा

हत्या के प्रयास के दो आरोपी को चार चार साल कैद की सजा

Tue, 30 Oct 2018 11:37 PM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
हत्या के प्रयास के दो आरोपी को चार चार साल कैद की सजा
गैर इरादतन हत्या मामले में दो को चार-चार साल की सजा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। गैर इरादतन हत्या के प्रयास के मामले में दोष सिद्ध होने पर न्यायालय ने दो अभियुक्तों को चार-चार वर्ष की सजा सुनायी है।
अभियोजन अधिकारी श्रीराम यादव ने बताया कि पहाड़ी थाना क्षेत्र के चौरा गांव के चिटहुली पुरवा के निवासी रामसजीवन पुत्र रमजा यादव पहाड़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी थी। तहरीर में वादी ने कहा था कि 25 मई 2009 को वह अपने घर पर खपरैल बनवा रहा था। उसके साथ बहू सुरजिया पत्नी रामऔतार यादव और पौत्री गुड्डी रामऔतार भी काम करा रही थी। इस दौरान गांव के ही रहने वाले प्रेमचंद्र यादव पुत्र सदाशिव व रामदीन यादव पुत्र पदोली शराब पीकर उसके पास आये और गाली गलौज करने लगे। साथ ही औरतों को भी गाली देने पर उसने विरोध किया। इस पर प्रेमचंद्र ने उसे लाठियों से पीटना शुरू कर दिया। शोर मचाने पर उसका बड़ा पुत्र दशरथ भी आ गया और बीच बचाव किया। जिसके बाद दोनों हमलावर गाली गलौज करते हुए मौके से भाग निकले।

पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया था। अपर जिला जज कुसुमलता ने बचाव और अभियोजन पक्ष के अधिवक्ताओं की दलीलें सुनने के बाद मंगलवार को दोष सिद्ध होने पर अभियुक्त प्रेमचंद्र और रामदीन को चार-चार वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनायी। साथ ही प्रत्येक अभियुक्त को 12 हजार रुपये का अर्थदंड दिया गया है। अर्थदंड की धनराशि में से आधी धनराशि वादी मुकदमा राम सजीवन को देने के आदेश दिये गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed