फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   खनिज टीम पर पथराव कर छुडा ले गए बालू लदा ट्रैक्टर

खनिज टीम पर पथराव कर छुडा ले गए बालू लदा ट्रैक्टर

Mon, 17 Sep 2018 09:44 PM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
खनिज टीम पर पथराव कर छुडा ले गए बालू लदा ट्रैक्टर
खनिज टीम पर पथराव कर छुड़ा ले गए बालू लदा ट्रैक्टर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पहाड़ी(चित्रकूट)। अवैध खनन की शिकायत मिलने पर खनिज विभाग टीम ने छापेमारी की तो खनन माफियाओं ने टीम पर पथराव कर दिया। टीम को घेरकर बालू लदा ट्रैक्टर छुड़ा ले गए। इस दौरान टीम के सदस्यों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। अन्य अज्ञात 12 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
पहाड़ी थाना क्षेत्र के नहरा गांव में नदी किनारे अवैध बालू खनन की शिकायतें मिल रहीं थी। रविवार की देर रात जिला खनिज अधिकारी मिथलेश कुमार पांडेय अपनी टीम के साथ छापेमारी मारा। टीम के आते ही खनन कर रहे लोग भागने लगे। बालू लदे कई ट्रैक्टर भी लेकर चालक भागे। खनन विभाग की टीम ने जब ट्रैक्टरों का पीछा किया तो गांव के रास्ते पर कुछ लोगों ने टीम पर पथराव कर दिया। जिससे खनन टीम को रूकना पड़ा। इसी दौरान एक ट्रैक्टर खनन टीम ने पकड़ा था तो उसे भी आरोपी छुड़ा कर भाग गए।
विज्ञापन

जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि इस दौरान टीम के सदस्यों ने पिपरोदर निवासी रामऔतार प्र्रजापति को पकड़ लिया। पुलिस को सूचना देकर उसे पहाड़ी पुलिस के हवाले किया गया है। इसके बाद सोमवार को पकड़े गए आरोपी समेत 12 अज्ञात के खिलाफ अवैध खनन, सरकारी काम में बाधा, पथराव करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed