फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   जानलेवा हमला करने के आरोपी को चार साल कैद की सजा

जानलेवा हमला करने के आरोपी को चार साल कैद की सजा

Tue, 14 May 2019 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
जानलेवा हमला करने के आरोपी को चार साल कैद की सजा
जानलेवा हमला मामले में चार साल की सजा
विज्ञापन

चित्रकूट। जानलेवा हमला करने के अभियुक्त को अपर जिला जज ले चार वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई गई है। साथ ही पांच हजार रुपये अर्थदंड से भी दंडित किया गया है।

अभियोजन अधिकारी श्रीराम यादव ने बताया कि राजापुर थाना क्षेत्र के देवहटा गांव के निवासी अंकित मिश्रा पुत्र द्वारिका प्रसाद ने तहरीर मेें आरोप लगाया कि घटना के दिन आठ मार्च, 2014 की शाम को उसका नौकर राजेंद्र गाय का दूध निकाल रहा था। इस दौरान गोबरौल निवासी कौलेश मिश्रा पुत्र माता प्रसाद वहां लाठी लेकर आया। साथ ही कौलेश ने राजेंद्र की लाठियों से बेरहमी से पिटाई की। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया था। अपर जिला जज कुसुम लता राठौर ने इस मामले में बचाव और अभियोजन पक्ष के अधिवक्ताओं की दलीलें सुनने के बाद सोमवार को दोष सिद्ध होने पर अभियुक्त कौलेश मिश्रा को चार वर्ष कठोर कारावास और पांच हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed