{"_id":"5bcf61eebdec2269c41f4480","slug":"191540317678-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन स्थल पर छापा पांच पर एफआईआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध खनन स्थल पर छापा पांच पर एफआईआर
Updated Tue, 23 Oct 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध खनन की सूचना पर छापा
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। पहाड़ी थानाक्षेत्र के चौरा गांव के पास नदी किनारे अवैध खनन की सूचना पर एसडीएम व जिला खनिज अधिकारी ने सयुंक्त टीम के साथ छापेमारी की। छापा पड़ते ही मौजूद आधा दर्जन बालू लदे ट्रैक्टर भाग निकले और आरोपी भी भाग निकले।
जिला खनिज अधिकारी मिथलेश कुमार पांडेय ने बताया कि अवैध खनन की सूचना पर सोमवार की देर रात को राजापुर एसडीएम सुभाष यादव व पहाड़ी थाना पुलिस टीम के साथ चौरा गांव के नदी घाट पर छापेमारी की गई। मौके पर खनन होते पाया गया लेकिन सभी आरोपी भाग निकले। जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि मौके पर लगभग 50 ट्राली बालू खनन पाया गया इसके बाद चौरा निवासी रामनलखन सिंह, रलिहा यादव व लल्ला पांडेय के अलावा अगरहुंडा निवासी पिंटू सिंह व कमलेंद्र सिंह के खिलाफ अवैध खनन की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इस दौरान नदी से गांव की सड़क तक जेसीबी से गड्ढा खुदवाया गया है ताकि बालू ढुलान न हो सके।