फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   दोनों मृत युवतियों की नहीं हो सकी शिनाख्त

दोनों मृत युवतियों की नहीं हो सकी शिनाख्त

Tue, 14 Nov 2017 11:22 PM IST
Updated Tue, 14 Nov 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
दोनों मृत युवतियों की नहीं हो सकी शिनाख्त

विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के सुअरगढ़ा जंगल में मिले दो युवतियों के शव की शिनाख्त के बहुतेरे प्रयास मंगलवार की देर शाम तक असफल हुए। कानपुर,बांदा, इलाहाबाद व फतेहपुर जिले के कई स्थानों के लोग अपने परिवार की गुम युवतियों की तस्वीर लेकर आई लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। अब मप्र. के अनूपपुर जिले के राजेंद्रनगर के एक परिवार पर निगाह टिकी है। जो देर रात को मुख्यालय पहुंचकर शिनाख्त करने का प्रयास करेगा। पुलिस ने मानिकपुर रेलवे स्टेशन में पूछताछ की। यहां कोई सीसीटीवी कैमरा न होने से कुछ सुराग हाथ नहीं लगा।

पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेंद्र सिंह ने बताया कि दो दिन पूर्व जंगल में मिले दो युवतियों के शव की शिनाख्त का प्रयास जारी है। मंगलवार को कई परिवार आए लेकिन शिनाख्त नहीं हुई है।एक बार शिनाख्त होेने के बाद हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में मदद मिलेगी। विभाग के अधिकारियों को मप्र क्षेत्र के कई थाने से कुछ जानकारी व फोटो मिली है। जिसका मिलान कराया जा रहा है। मानिकपुर रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरा होता तो शायद कुछ मदद मिल सकती थी।
विज्ञापन

दोनों मृत युवतियों की नहीं हो सकी शिनाख्त
:- सीमावर्ती मप्र क्षेत्र की दोनों युवतियां होने की संभावना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed