फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   दबोचे गए सभी डाकू थे इनामी

दबोचे गए सभी डाकू थे इनामी

Sun, 27 Aug 2017 12:41 AM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
दबोचे गए सभी डाकू थे इनामी
दबोचे गए सभी डकैत हैं इनामी
विज्ञापन

चित्रकूट। मानिकपुर के निही जंगल में गुरुवार को हुई मुठभेड़ के दौरान पकड़े गये चारों डकैत बबुली कोल गैंग के सक्रिय सदस्य और इनामी हैं। जेल जाने के पहले डकैत राजू ने बताया कि उसने गैंग के कुछ डाकुओं को गोली लगते देखा था, लेकिन गोली किसे लगी यह पता नहीं हैं।

मुठभेड़ के दौरान भागते समय लवलेश और बबुली के चिल्लाने की आवाज सुनी थी। राजू ने बताया कि वह पुलिस की गोली लगने से पेड़ के नीचे गिर पड़ा था। पकड़े गए डकैतों में सुग्रीव कोल पुत्र महेश कोल पर 12 हजार, श्रीपाल पुत्र रामेश्वर कोल, गुड्डा पुत्र जंगी कोल और राजू कोल पुत्र ददुवा पांच-पांच हजार के इनामी हैं।
विज्ञापन


डकैतों के पास से चार असलहे व भारी मात्रा में कारतूस मिले हैं। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की गोली थानाध्यक्ष बहिलपुरवा वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी की कमर में लगी है। उनके कमर में बंधी एके47 की मैगजीन और कारतूस क्षतिग्रस्त हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed