फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   छात्र ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

छात्र ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

Wed, 15 May 2019 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
छात्र ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
छात्र ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
विज्ञापन

राजापुर। बीटीसी के छात्र ने अज्ञात कारण के चलते किराए के कमरे में बुधवार की शाम को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक छात्र की कुछ दिनों पूर्व शादी तय हुई थी जो अज्ञात कारण के चलते रिश्ता टूट गया था। खुदकुशी करने के पहले छात्र ने अपनी बहन को फोन कर घटना करने की जानकारी दी थी।

पहाड़ी थानाक्षेत्र के कलवारा खुर्द निवासी अजय कोटार्य पुत्र लखन दो साल से राजापुर के खटवारा में स्थित महाविद्यालय में बीटीसी कर रहा था। वह राजापुर थाने के पीछे किराए के कमरे में रहता था। थानाध्यक्ष गुलाब त्रिपाठी ने बताया कि छात्र ने कमरे में रस्सी से फंदा लगाकर खुदकुशी की है। मौके पर पहुंची मृतक छात्र की बहन गुड़िया देवी ने बताया कि भाई अजय ने उसे दोपहर को फोन कर कमरे में खुदकुशी करने की बात कही थी। जिस पर उसने भाई को समझाया और तत्काल पहाड़ी से राजापुर के लिए आई। जब वह कमरे में पहुंची तो भाई खुदकुशी कर चुका था। पुलिस के अनुसार छात्र की शादी तय होने के बाद अज्ञात कारण से टूट गई थी जिससे वह क्षुब्ध रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed