फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   डाकू बबुली का भतीजा व दाहिना हाथ लवलेश घायल

डाकू बबुली का भतीजा व दाहिना हाथ लवलेश घायल

Mon, 19 Nov 2018 11:16 PM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
डाकू बबुली का भतीजा व दाहिना हाथ लवलेश घायल
डाकू बबुली का भतीजा व दाहिना हाथ लवलेश घायल
विज्ञापन


अमर उजाला फालोअप
मानिकपुर। डाकू बबुली कोल गैंग से मुठभेड़ के बाद भागे घायल डकैतों की तलाश सोमवार को भी यूपी-एमपी पुलिस टीमों ने संयुक्त रूप से किया। पुलिस टीम ने लखन पहाड़ के उस घाटी पर जाकर जांच पड़ताल की जहां से डाकू कूदकर भागे थे। सूत्रों की मानें तो डाकू सरगना बबुली के भतीजे पप्पू के पैर में गोली लगी है जबकि डाकू लवलेश कूदने से घायल हो गया है। जिससे उसको चलने फिरने परेशानी हो रही है।
शुक्रवार की देर शाम को मारकुंडी थानाक्षेत्र के लखन पहाड़ के पास यूपीएमपी पुलिस टीम के संयुक्त अभियान में पुलिस टीम की साढे़ पांच लाख के इनामी कुख्यात डाकू बबुली कोल गैंग से मुठभेड़ हुई थी। एक घंटे तक गोली चलने के बाद गैंग के चार सदस्यों को असलहा व कारतूस के साथ पकड़ा गया था बाकी गैंग भागने में सफल हुआ था। लगातार तीसरे दिन भी एसपी मनोज झा के निर्देश पर मारकुंडी बहिलपुरवा व मानिकपुर पुलिस टीम एंटी डकैैती टीम और मप्र की एंटी डकैती टीम के प्रभारी ओपी सिंह चौगडे के साथ लखन पहाड़ व आसपास के जंगलों में डेरा जमाया है।
विज्ञापन

सोमवार पुलिस टीम उस पहाड़ के घाटी पर पहुंची जहां से गैंग भागा था। सूत्रों के अनुसार मुठभेड़ में भागते समय बबुली के भतीजे पप्पू के पैर में गोली लगी है जबकि लवलेश को कूदने के दौरान पैर में गंभीर चोट आई है। एसपी मनोज झा ने बताया कि मुठभेड़ के बाद भागे डकैतों में किसी अन्य के गोली लगने की बात घटना स्थल से भी साबित हुई है और जितनी गहरी घाटी से कूदने पर घायल होने की प्रबल संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed