{"_id":"5b82dc3342c792466b461cfd","slug":"171535302707-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरतकूप क्षेत्र में नवोदित गैंग उठाने लगे सिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भरतकूप क्षेत्र में नवोदित गैंग उठाने लगे सिर
Updated Sun, 26 Aug 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरतकूप क्षेत्र में नए गैंग उठाने लगे सिर
महिला समेत गैंग के अधिकतर सदस्य भरतकूप क्षेत्र के
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। जिले में भरतकूप क्षेत्र में फिर से एक बार नवोदित गैंग सिर उठाने लगा है। गैंग में जिन सदस्यों का नाम उजागर हो रहा है उसमें अधिकतर भरतकूप क्षेत्र के उन गांवों का नाम आ रहा है जहां एक समय डाकू ठोकिया गैंग में अधिकतर सदस्य शामिल रहे थे। जिससे एक बार फि र से भरतकूप क्षेत्र के ग्रामीण डरे हुए हैं।
तीन दशक से डाकुओं के कई गैंग तैयार हुए जिसमें संता खरवार, धर्मा यादव, संतोष, बलखड़िया, रागिया, अंबिका पटेल उर्फ ठोकिया, गोप्पा, ललित पटेल रहे हैं। जिसमें से अधिकतर गैंग को पुलिस ने सफाया कर दिया है। कई साल से भरतकूप क्षेत्र में शांति थी। जिससे ग्रामीण राहत महसूस कर रहे थे। फिर से एक बार 10 हजार के इनामी दीपक शिवहरे नाम के युवक ने गैंग तैयार कर लिया है। जिसने जिले की सीमा से लगे मप्र क्षेत्र में एक युवक का अपहरण कर मारपीट की थी। इस घटना में गैंग के सदस्य का नाम आ रहा है उसमें से भरतकूप क्षेत्र के ही अधिकतर है जिसमें एक महिला का नाम भी आ रहा है। गैंग में दीपक शिहवरे सेजवार, साधना पटेल बगहिया, छोटू पटेल निवासी बंशीपुर, राजा विश्वकर्मा व मइयदीन पालदेव, अजय उर्फ रिक्कू बघेल है। जानकारी के अनुसार नवोदित गैंग हथियारों से लैस है। जिसके अधिकतर सदस्य भरतकूप क्षेत्र के होने से एक बार फिर से इलाके में अशांति फैला सकती है। ग्रामीणों का मानना है कि इस गैंग के खिलाफ अभी से लगाम नहीं कसी गई यह खतरनाक साबित हो सकता है।