{"_id":"5d013796bdec22071c2e1a23","slug":"156036084410-chitrakutt-news122","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरपीएफ जवान की हत्या मामले में कुछ और नाम आ सकते सामने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आरपीएफ जवान की हत्या मामले में कुछ और नाम आ सकते सामने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरपीएफ जवान की मौत में कई रडार पर
चित्रकूट। आरपीएफ जवान की मौत मामले में कई लोग रडार पर हैं। बुधवार को पुलिस ने नामजद हत्यारोपी उनकी पत्नी, सास व दो सालियों से लंबी पूछताछ की। जवान की मौत गहरी चोट लगने से हुई है। फिलहाल अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मृत जवान के शव का उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया। जिसमें उनकी पत्नी व परिजन भी शामिल हुए।
गौरतलब है कि आरपीएफ में तैनात कांस्टेबल मप्र के सतना चौराहा मझगवां निवासी बृजकिशोर द्विवेदी की मौत शहर के शंकर बाजार स्थित ससुराल में घर के सामने हुई। जिसमें पत्नी स्मृति द्विवेदी व उनके परिजनों का कहना कि उन्हें नहीं पता कि कैसे वह घर के बाहर आ गए जबकि सोमवार की रात को वह घर में सोए थे। उधर मृत जवान के भाई विष्णुदेव द्विवेदी का कहना कि ससुरालीजनों ने ही उनके भाई बृजकिशोर की मारपीट कर जान ले ली है। बुधवार को उनके गांव चौरहा में मृत जवान का अंतिम संस्कार किया गया है। जिसमें पत्नी समेत अन्य परिजन भी शामिल हुए।
कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के अनुसार गहरी चोट से आरपीएफ जवान की मौत हुई है इसी आधार पर उनकी पत्नी समेत सास व दो साली के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। बुधवार को आरोपी के परिजनों से पूछताछ की गई है। इसके अलावा मोहल्ले में भी कुछ लोगों से पूछताछ की गई।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज महत्वपूर्ण
चित्रकूट। इस पूरे घटनाक्रम में सीसीटीवी फुटेज महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं। नामजद आरोपी मृत जवान की पत्नी स्मृति द्विवेदी जिस घर में रहतीं हैं उसी घर में वह स्कूल का संचालन भी करतीं हैं। यहां गेट से लेकर कई स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इन फुटेज की रिकार्डिंग यदि पुलिस निकाले तो काफी जानकारी मिल सकती है। कोतवाल ने बताया कि आरोपी परिजनों का कहना कि अभी स्कूलों में अवकाश चल रहा है तो सीसीटीवी कैमरे बंद थे। फिलहाल कई जानकारी जुटाई जा रही है।
फोन सर्विलांस से मिलेगी मदद
चित्रकूट। इस घटनाक्रम में पुलिस सभी के मोबाइल सर्विलांस की मदद ले रही है। इससे कई जानकारी मिलेगी। माना जा रहा कि इस घटना में कुछ और भी चेहरे नाम सामने आ सकते हैं जो हत्या करने में सहयोगी होंगे।
रात को हुआ विवाद
चित्रकूट। शंकर बाजार के जिस घर में आरपीएफ जवान व उनकी पत्नी को लेकर मामला सामने आया है वहीं के कई लोगों ने बताया कि सोमवार की देर रात को इस घर से विवाद की आवाजें आ रहीं थीं।