फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   रेल पटरी पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

रेल पटरी पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Mon, 03 Jun 2019 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
रेल पटरी पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
चित्रकूट। चौकी शिवरामपुर अंतर्गत पथरौड़ी गांव के एक युवक का शव रेल की पटरी पर मिला। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर विवाद के बाद गांव से ले जाकर रेल की पटरी पर फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि अभी किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं मिली है। रेल पटरी पर शव मिलने पर पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

भरतकूप थाना क्षेत्र के कोलौहा गांव का मूल निवासी सुशील उर्फ कन्ने (20) पुत्र नंदकिशोर पथरौड़ी गांव निवासी अपने मामा देवीदयाल के घर में बचपन से रहता था। इसी क्षेत्र में वह मजदूरी भी करता था। शनिवार की देर रात पथरौड़ी रेलवे फाटक से करीब दो सौ मीटर दूर आउटर पर मालगाड़ी की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। जब गेट मैन को जानकारी हुई तो शिवरामपुर पुलिस चौकी को सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को मोर्चरी भेजा है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के मामा देवीदयाल व परिजनों का आरोप है कि गांव के कुछ दबंगों से वाहन निकालने को लेकर मारपीट हुई थी। उन लोगों ने इसे मारा था। इसके अलावा ट्रैक्टर को लेकर गांव के एक युवक से विवाद हुआ था। वहीं एक युवक शनिवार की शाम को घर आकर सुशील को अपने साथ लेकर गया था इसके बाद से वह नहीं लौटा। आशंका जताई है कि इसी युवक ने उसे विवाद के बाद रेल पटरी पर फेंक दिया है। इसकी जांच कराई जाए। शिवरामपुर चौकी प्रभारी राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। अभी खुदकुशी की जानकारी मिलने पर शव का पंचनामा कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed