{"_id":"5ce6f59dbdec2207410e7726","slug":"155864008012-chitrakutt-news11","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से विवाद पर पति ने लगाई आग, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चित्रकूट। अभी दूल्हा दुल्हन के हाथों की मेहंदी भी नहीं छूटी थी और दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिससे क्षुब्ध युवक ने शरीर पर केरोसिन छिड़क आग लगा ली। गंभीर हालत में प्रयागराज ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक की शादी 14 मई को हुई थी।
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के खरौंध गांव निवासी जय सिंह पुत्र राजबहादुर का विवाह 14 मई को हनुआ गांव निवासी विशाखा के साथ हुआ था। गुरुवार को देवी पूजन कार्यक्रम की तैयारी चल रही थी। तभी बुधवार की रात किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। नौबत मारपीट तक आ आई। जिससे क्षुब्ध होकर जय सिंह ने दूसरे कमरे में रखा केरोसिन अपने ऊपर डालकर आग लगा ली। पति को आग की लपटों में देख पत्नी चिल्लाई तो आसपास के लोग आ पहुंचे। आग का गोला बन दौड़ रहे जय को देख सभी भयभीत हो गए। किसी तरह उसे पकड़कर आग बुझाई और एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर आए। गुरुवार को तड़के हालत बिगड़ने पर डाक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता ने बताया कि जय का उसकी पत्नी से किसी बात को लेकर रात में विवाद हुआ था। उसके कमरे में कई टूटी चूड़ी भी मिली हैं। उसका परिवार मजदूरी कर जीवनयापन करता है। मृतक दो भाई दो बहन में बड़ा था। इस घटना के बाद मां गीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।