{"_id":"5ccdd9f5bdec2207826dc6c9","slug":"121556994549-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीला पदार्थ पीने से महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जहरीला पदार्थ पीने से महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट/ भरतकूप। भरतकूप चौकी क्षेत्र के सुदिनपुर निवासी विवाहिता की शनिवार की सुबह जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसकी जानकारी होने पर मृतका पिता ने ससुराली जनों पर दहेज उत्पीड़न व जहर पिलाने की तहरीर दी है। ससुराल पक्ष का कहना है जहर नही पिलाया है अज्ञात कारण के चलते महिला ने खुद ही जहर पी लिया था।
रसिन गांव के सुदिनपुर निवासी कविता पांडेय (21) पत्नी मिथलेश पांडेय को अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खाने पर ससुरालीजनों ने शुक्रवार की शाम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जिसकी शनिवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका के पिता राजापुर थाना क्षेत्र के खटवारा गांव निवासी रामप्रसाद दुबे ने आरोप लगाया कि आएदिन ससुरालीजन पुत्री को प्रताड़ित करते थे। उसने अपनी दो पुत्रियों कविता व पिंकी की शादी 30 मई 2015 में एक साथ सुदिनपुर निवासी विद्यादेवी के पुत्र मिथलेश व नरेंद्र से किया था। बड़ी पुत्री पिंकी मूकबधिर है।
आरोप लगाया कि उसे भी ससुरालीजन अक्सर मारापीटा करते थे। ऐसे में वह 13 अप्रैल को उसे घर ले आए थे। अप्रैल माह में छोटी पुत्री कविता को मोबाइल के विवाद में समझाकर वापस चले आए थे। बताया कि पुत्री को जहरीला पदार्थ दिया गया है। जिससे उसकी मौत हो गई। कोतवाली में तहरीर देकर जेठ, पति व सास के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। मृतका की सास विद्यादेवी ने बताया कि पति पत्नी के विवाद में पूरे परिवार को अकारण ही फंसाया जा रहा है। बहू कविता ने जहरीला पदार्थ पी लिया था इसके पीछे किसी कारण की जानकारी उन्हें नहीं है।