फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   हत्यारोपी महिला व प्रेमी की मिली लोकेशन

हत्यारोपी महिला व प्रेमी की मिली लोकेशन

Mon, 09 Jul 2018 11:08 PM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
हत्यारोपी महिला व प्रेमी की मिली लोकेशन
लोहदा गांव की हत्यारोपी महिला व प्रेमी की मिली लोकेशन
विज्ञापन



पहाड़ी। थानाक्षेत्र के लोहदा गांव में पति की गला दबाकर हत्या कर शव दफना कर प्रेमी के साथ भागने वाली पत्नी का पुलिस टीम ने पता लगा लिया है। जल्द ही प्रेमी समेत दबोच कर पुलिस मुख्यालय लाएगी। इसके बाद ही पूरी घटना ज्यादा स्पष्ट होगी। उधर, गांव में मृतक के गमगीन परिजनों को ढांढ़स बंधाने के लिए ग्रामीण पहुंचे।
शनिवार गांव के शिवलोचन विश्वकर्मा का शव कंकाल के रूप में उसी के घर के एक कमरे में गढ़ा मिला था। मां चुनकी देवी व भाई मूलचंद्र के कहने पर पुलिस ने खुदाई कराकर शव बरामद किया था। जिसमें यह बात सामने आई थी कि मृतक की पत्नी छत्तीसगढ़ निवासी मायादेवी के प्रेम संबंध लोहदा गांव के टुल्लू उर्फ रज्जन राजपूत से थे। दोनों ने लगभग छह माह पूर्व घर में पति को मार कर गाढ़ दिया था। इसके बाद वह प्रेमी व अपने दो बच्चों के साथ फरार हो गई थी। शनिवार मृतक की मां ने घर का ताला खोला तो कमरे की फर्श टूटी व फटी देख शक हुआ। इसके बाद उस स्थान से उसके ही बेटे का शव मिला था।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा ने बताया कि तीन टीमें घटना का खुलासा करने के लिए गठित की गई है। एक टीम मृतक की पत्नी के गांव देवरी की पंधी बिलासपुर गई है। जहां उसे कोई नहीं मिला। महिला के पिता ने बताया कि एक माह पूर्व वह आई थी लेकिन यहां से ससुराल जाने को कहकर निकली थी अब उसका कोई पता नहीं है। दूसरी व तीसरी टीम सूरत व पंजाब भेजी गई है। जहां इनकी मौजूदगी की सूचना मिली है। फिलहाल हत्यारोपी महिला व उसके प्रेमी की लोकेशन मिल चुकी है। जल्द ही पुलिस दोनों को दबोचकर मुख्यालय लाएगी। जिससे पूरी घटना का क्रमवार खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed