फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   मंडी इंस्पेक्टर के पुत्र का शव मिला

मंडी इंस्पेक्टर के पुत्र का शव मिला

Wed, 13 Feb 2019 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
मंडी इंस्पेक्टर के पुत्र का शव मिला
मंडी इंस्पेक्टर के पुत्र का शव मिला
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। मुख्यालय के गल्लामंडी परिसर में बने आवास में मंडी इंस्पेक्टर के बेटे का शव संदिग्ध हालात में फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतक के माता-पिता ने गल्ला मंडी के ही सुरक्षाकर्मी समेत दो पर नशा कराकर बेहोश करने के बाद फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है।

लखीमपुर खीरी जिले के पसगवां महमूदापुर निवासी गल्लामंडी इंस्पेक्टर रामनरेश त्रिवेदी अपनी पत्नी सुमन व बड़े पुत्र हितेष कुमार त्रिवेदी (26) के साथ गल्लामंडी कालोनी में रहते थे। वह इसी मंडी में तैनात थे। शनिवार किसी काम से वह सपत्नीक गांव चले गए तो घर मेें हितेष अकेले था। बुधवार वापस आए तो दरवाजा न खुलने पर पुलिस को सूचना दी। घर के पिछवाडे़ की बाउंड्रीवाल से अंदर जाकर देखा तो कमरे का दरवाजा ख्ुाला था। अंदर देखा तो पुत्र का शव फंदे से लटकता मिला। जिससे परिजनों के होश उड़ गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुुंची और शव को फंदे से नीचे उतारकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा। पिता रामनरेश ने आरोप लगाते बताया कि मंडी परिसर के एक सुरक्षाकर्मी व एक अन्य से शनिवार को विवाद हुआ था। आशंका जताई कि पुत्र की हत्या कर शव फंदे से लटका दिया है। दो लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। मृतक तीन भाईयों में बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed