फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   ढाबे के पास हवाई फायरिंग से दहशत

ढाबे के पास हवाई फायरिंग से दहशत

Sat, 02 Sep 2017 11:03 PM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
ढाबे के पास हवाई फायरिंग से दहशत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चित्रकूट। कोतवाली क्षेत्र के मंदाकिनी पुल के पास बच्चा ढाबे पर शुक्रवार की रात हवाई फायरिंग से दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को पकड़ा है। उसने ढाबा मालिक पर ही फायरिंग करने का आरोप लगाया है।

शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के भसौंधासानी निवासी मंजेश कुमार पुत्र बाबूलाल ने बताया कि शुक्रवार की रात को वह बाहर से आया था। गांव जाने के पहले भोजन करने के लिए बच्चा ढाबे पर पहुंचा। बिल तीन सौ रुपये से अधिक बना तो उसने ढाबा मालिक से हिसाब जोड़ने को कहा। इस पर लगभग दो सौ रुपये ही बना। वह दो सौ रुपये देकर जाने लगा।
विज्ञापन


इस पर ढाबा मालिक और उसके कर्मचारियों ने गाली देकर पूरे तीन सौ रुपये देने को कहा। उसने विरोध किया तो ढाबे से ही किसी ने हवाई फायरिंग कर दी। पुलिस आई तो उसने सारी जानकारी दी, लेकिन पुलिस उसे ही पकड़ कर कोतवाली ले आई है। गोली चलाने वाला ढाबे में ही मौजूद था, लेकिन उसे पुलिस ने नहीं पकड़ा। इस मामले में कोतवाल मनोज शुक्ला ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed