{"_id":"60981de58ebc3e8db97d27c8","slug":"crime-chitrakutt-news-knp627563568","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोट न देने पर रास्ते में रोककर पिता पुत्र को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोट न देने पर रास्ते में रोककर पिता पुत्र को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजापुर (चित्रकूट)। वोट न देने की रंजिश में गांव कुछ लोगों ने पिता व पुत्र को गांव के ही कुछ लोगों ने लाठी-डंडों व रायफल की बटों से पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने एक परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
लमियारी गांव के रामसागर सिंह पुत्र जगराज सिंंह ने बताया कि रविवार की सुबह गांव में आंधी आने के कारण खेत में उसका एक पेड़ गिर गया था। इसकी जानकारी होने पर वह खेत की ओर जा रहा था। रास्ते में लक्ष्मी प्रसाद परिवार के घर के सामने से गुजरा तो उस परिवार के सदस्यों ने उसको रोक दिया। वोट न देने की बात कह मारपीट व गालीगलौज कर दी।
बंदूक की बटों से पीटा। बचाने पहुंचे पिता जगराज सिंह को पीट दिया। मामले में रामसागर की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी श्रवण कुमार, संत कुमार, पवन कुमार व राजकुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। चारों आरोपी भाई हैं। वही आरोपी श्रवण कुमार ने बताया कि पहले रामसागर ने ही उनके ऊपर हमला किया है। थानाध्यक्ष जय शंकर सिंह ने बताया कि रास्ते के विवाद को लेकर झगड़ा हुआ है। परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।