{"_id":"5e7b80da8ebc3e6fec33913d","slug":"crime-chitrakutt-news-knp552339663","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर भ्रामक पोस्ट पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर भ्रामक पोस्ट पर एफआईआर
विज्ञापन
चित्रकूट। कोरोना वायरस से संबंधित भ्रामक खबर फेसबुक पर अपलोड करने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिले में कोरोना वायरस से लेकर इस तरह का यह पहला मुकदमा दर्ज किया गया है।
एसपी कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार फेसबुक पर चित्रकूट अ कल्चर प्लेस नाम से बनाए गए एकांउट के एक पेज पर भ्रामक पोस्ट शेयर किया गया। जिसमें पोस्ट किया गया कि कोरोना अलर्ट चित्रकूट के तरौंहा में मुंबई से आए एक ही परिवार के पांच लोग कोरोना पोजिटिव पाए गए हैं, ये आइसोलेशन में भेजे गए।
आप सभी से अनुरोध है कृपया अपने घरों में रहें। पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित सोशल मीडिया सेल को जानकारी हुई तो तत्काल इस पोस्ट पर कार्रवाई करते हुए इनके विरुद्ध राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की धारा व उप्र महामारी कोविड 19 नियमावली 2020 व आईटी एक्ट के तहत कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने बताया कि कोरोना वायरस से जुड़ी किसी भी प्रकार की गलत अपुष्ट या भ्रामक खबर या जानकारी न पोस्ट करें। सोशल मीडिया पर पुलिस की नजर है।