फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   crime

जंगल में मिला युवक का अधजला शव

Wed, 23 Feb 2022 10:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 10:16 PM IST
विज्ञापन
crime
खोही (चित्रकूट)। जिले की सीमा से सटे मध्यप्रदेश के मझगवां थाना क्षेत्र के रोहनिया गांव के जंगल में एक युवक का अधजला शव पड़ा मिला है। सूचना पर एसपी धर्मवीर सिंह व मझगवां थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मरने वाले की पहचान नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बुधवार को रोहिनया के जंगल में कुछ चरवाहे गए, तो एक युवक का अधजला हुआ शव पड़ा देखा। चरवाहों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच की। मरने वाले की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन वहां मौजूद लोग कुछ नहीं बता सके। पुलिस के मुताबिक युवक के शरीर का आधे से अधिक हिस्सा जला हुआ है। सिर पूरी तरह से जल गया है। इस कारण मरने वाले की पहचान नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

मृतक की उम्र करीब 50 साल है। उसके शरीर पर लाल गुलाबी रंग की टी शर्ट, आसमानी नीला कलर का लोवर ट्रैक सूट है। स्थानीय लोगों ने हत्या कर युवक का शव जंगल में लाकर जलाए जाने की आशंका जताई है। एसपी ने बताया कि जंगल में युवक का अधजला शव पड़ा मिला है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed