{"_id":"616334088ebc3e626637cdf5","slug":"crime-chitrakoot-news-knp6575445183","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोलीकांड के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोलीकांड के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट/राजापुर। शहर के गांधीगंज में दो माह पूर्व हुई गोली चलने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इस मामले में नामजद सात में से छह अब तक जेल जा चुके हैं। वहीं राजापुर थाने में हंगामा करने के आरोपी को भी पुलिस ने पकड़ा है।
दो माह पूर्व शहर के गांधीगंज मोहल्ले में दो पक्षों में जमकर गोलियां चलीं थी। इस मामले में दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट के आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें दूसरे पक्ष के मुख्य आरोपी मनोज को पुलिस ने रविवार को तमंचा व कारतूस के साथ पकड़ा है। तीन दिन पूर्व ही पहले पक्ष के मुख्य आरोपी रवि मिश्रा को पुलिस ने तमंचा के साथ जेल भेजा था। चार पहले से जेल में हैं। अब एक अन्य की तलाश जारी है।
राजापुर थाने के प्रभारी अवधेश मिश्रा ने बताया कि वरिष्ठ उप निरीक्षक योगेश तिवारी ने टीम के साथ लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के वारंटी राजा सोनकर निवासी हनुमान टोला को पकड़ा है। इस पर कई साथियों के साथ 2013 में थाना परिसर में हंगामा करने का आरोप था। तब से यह फरार चल रहा था। इस मामले में कई प्रमुख आरोपी जेल जा चुके हैं।