{"_id":"5f5e57fb8ebc3e56684cf84b","slug":"cow-herd-murder-in-chitrakoot-chitrakutt-news-knp5824714155","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूटः बकरा चोरी का विरोध करने पर हुई थी चरवाहे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूटः बकरा चोरी का विरोध करने पर हुई थी चरवाहे की मौत
विज्ञापन
चरवाहे की हत्या के मामले में पकड़े गए पांच हत्यारोपी
- फोटो : CHITRAKUTT
सरैंया(चित्रकूट)। चरवाहे की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हत्या की साजिश पुरवा निवासी युवक ने ही रची थी। बकरा चोरी का विरोध करने पर चरवाहे का अपहरण कर उसकी हत्या की गई थी।
गौरतलब है कि एक सितंबर को मानिकपुर थाना क्षेत्र के हनुवा गांव के मजरा बजहापुरवा निवासी कल्लू यादव का पुत्र राजू उर्फ साधू यादव जंगल में बकरी चराने गया था। वहां से लौटने पर एक बकरा गायब मिलने पर वह दोबारा जंगल पहुंचा। वहां खखरी की आड़ में घात लगाकर बैठे लोगों ने उसे पीट कर बंधक बना लिया था।
पांच-छह सितंबर की रात जब राजू ने भागने की कोशिश की तो भेद न खुले इसलिए आरोपियों ने कुल्हाड़ियों से उस पर हमला कर उसे मार दिया। मृतक के पिता की तहरीर पर थाना मानिकपुर में मामला दर्ज हुआ था। एसपी अंकित मित्तल ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शीघ्र ही हत्यारों की गिरफ्तारी के निर्देश प्रभारी निरीक्षक को दिए थे।
विज्ञापन
रविवार को थानाध्यक्ष केके मिश्रा ने पुलिस टीम के साथ हत्यारोपी दुलुवा उर्फ विधायक यादव पुत्र सीताराम यादव निवासी बजहा पुरवा, सुरेश उर्फ कट्टर यादव पुत्र सुखलाल यादव, कल्लू पुत्र लहूरा उर्फ कामता, लहूरा उर्फ कामता पुत्र बुड़का निवासी पोखरी पुरवा मजरा सरैंया और घनश्याम आरख पुत्र स्व. बाबू सिंह आरख निवासी केकरामार मजरा चुरेह कशेरूवा को सरैया राजापुर रोड पावर हाउस के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस टीम में एसएसआई अशोक कुमार निगम, मऊ थाना के एसआई तपेश कुमार मिश्रा, सरैया चौकी प्रभारी अनिल कुमार साहू, एसआई ज्ञानेंद्र कुमार, मुख्य आरक्षी सचिन कुमार, मानिकपुर थाना के आरक्षी धर्मराज, आरक्षी यशराज, सरैया चौकी के आरक्षी विवेकानंद और आरक्षी राघवेंद्र मौजूद रहे।