{"_id":"6254616672fac05a2e289a05","slug":"court-report-hatya-chitrakoot-news-knp690642085","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुत्र को कुएं में फेंकने से मौत पर छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुत्र को कुएं में फेंकने से मौत पर छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। शहर के तरौंहा कस्बे में एक बालक की कुएं में गिरने से मौत के मामले में उसी मोहल्ले के छह लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। नामजद आरोपियों में पिता व दो पुत्र शामिल हैं। आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते इन सबने मिलकर बालक को कु एं में धकेल दिया था। पुलिस का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
छिपटहरी मोहल्ला निवासी मो. कद्दूस के नाबालिग बेटे का शव 23 मई को कुएं में मिला था। कद्दूस के मुताबिक उसका मोहल्ले के कुछ लोगों से विवाद चलता है। इसी के चलते आरोपी पोटल्ला और उसके दो पुत्र मुन्ना व वहीद ने मिलकर साजिश रची।
इन तीनों के साथ हीरू, राजू व अल्ताब ने मिलकर बेटे को मोहल्ले के पास ही एक कुएं में फेंक दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी कोतवाली में दी गई लेकिन आरोपियों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। अदालत के आदेश पर सोमवार को सभी आरोपियों के खिलाफ सदर कोतवाली में हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।