{"_id":"699f4ed02e1951c9a60393cc","slug":"court-logo-hearing-in-murder-case-of-driver-who-was-thrown-into-yamuna-river-completed-verdict-reserved-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-127604-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: न्यायालय का लोगो)हत्या कर चालक का शव यमुना नदी में फेंकने में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: न्यायालय का लोगो)हत्या कर चालक का शव यमुना नदी में फेंकने में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
Thu, 26 Feb 2026 01:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Thu, 26 Feb 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। मोबाइल खोने के विवाद में ट्रक चालक की हत्या के मामले में बुधवार को सत्र न्यायाधीश शेषमणि शुक्ला ने सुनवाई में पक्ष व विपक्ष की दलीलें सुनकर अपना फैसला सुरक्षित किया। इस प्रकरण में बृहस्पतिवार को न्यायाधीश अपना फैसला सुनाएंगे।
मृतक शिव शंकर के भाई सुरेश कुमार ने बताया कि उसका भाई ट्रक चलाता था और रवि गौतम उसके साथ खलासी का काम करता था। मध्य प्रदेश के कटनी से चावल लेकर लखनऊ जाते समय रवि गौतम का मोबाइल खो गया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। आठ अगस्त 2023 को चित्रकूट में खाना खाने के बाद जब शिव शंकर सो गया, तो रवि ने ट्रक चलाना शुरू किया। आरोप है कि सोते समय ही रवि ने लोहे की रॉड से शिव शंकर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद उसके शव को राजापुर स्थित यमुना नदी में फेंक दिया था। कई दिनों बाद शिव शंकर का शव नदी से बरामद हुआ था।
पुलिस ने सुरेश कुमार की तहरीर पर 10 अगस्त 2023 को प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी रवि गौतम को गिरफ्तार कर लिया था, जिसके बाद से वह जेल में है। जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी श्याम सुंदर मिश्र ने बताया कि इस मामले में बुधवार को सत्र न्यायाधीश न्यायालय में सुनवाई हुई। पक्ष व विपक्ष दोनों ने अपनी अपनी दलीलें पेश कर गवाह और साक्ष्य प्रस्तुत किए। गवाह और साक्ष्यों के आधार पर सुनवाई कर सत्र न्यायाधीश ने अपना फैसला सुरक्षित कर लिया है। अब बृहस्पतिवार को इस मामले में सजा सुनाई जाएंगी।