{"_id":"5b22a3df4f1c1b624d8b63d0","slug":"could-not-stop-the-mercury-even-with-the-encouragement-of-blood-donation","type":"story","status":"publish","title_hn":"चढ़ा पारा भी नहीं रोक सका रक्तदानियों का हौसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चढ़ा पारा भी नहीं रोक सका रक्तदानियों का हौसला

Updated Thu, 14 Jun 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। चिलचिलाती धूप व उमस भरी गर्मी में पारा 46 डिग्री पार कर रहा था। लेकिन धर्मनगरी में महादानियों के हौसले में कमी नहीं दिखी। कुल 36 महादानी बने और 37 लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीयन कराया। महादानियों में अपर एसपी बलवंत चौधरी सबसे पहले रक्तदाता बने इसके बाद अशोह गांव की एक गृहणी ने भी जज्बा दिखाया और रक्तदान किया। प्रदेश के कृषि मंत्री ने सभी का हौसला बढ़ाकर प्रमाण पत्र बांटे।
विश्व रक्त दिवस पर जिला चिकित्सालय व जानकीकुंड अस्पताल में अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने फीता काटक र किया। शिविर में प्रभारी डीएम डा. महेंद्र कुमार, एसपी मनोज झा, अपर एसपी बलवंत चौधरी, सीएमओ डा.राजेंद्र सिंह व एसडीएम इंदू प्रकाश सिंह सहित जिले के कई समाजसेवी व संगठन के पदाधिकारी पहुंचे।
जिला अस्पताल में कृषि मंत्री ने रक्तदान शिविर का शुभारंभ करते कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन क ई सामाजिक कार्य करता है। रक्तदान करने से किसी दूसरे की जिंदगी बचाई जा सकती है। इससे किसी तरह की कमी नहीं होती है। कार्यक्रम मेें विधायक आर के सिंह पटेल, पुलिस अधीक्षक मनोज झा, एसडीएम इंदू प्रकाश, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राजेंद्र सिंह, जिला अस्पताल के अधीक्षक डा एन के गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक जाटव, सपा जिलाध्यक्ष अनुज यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज मिश्रा, पायनियर्स क्लब के अध्यक्ष केशव शिवहरे, व्यापार मंडल के मंडल उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, राष्ट्रीय जन उद्योग संगठन के राष्ट्रीय सचिव शानू गुप्ता, बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह, चित्रकूट प्रेस क्लब के अध्यक्ष सत्यप्रकाश द्विवेदी आदि ने भी महादानियों का हौसला बढ़ाया।