{"_id":"5ed3e7ac8ebc3e909b66b189","slug":"corona-positive-chitrakutt-news-knp563056535","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्जुनपुर का प्रवासी युवक कोरोना पॉजिटिव, 38 पहुंची संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्जुनपुर का प्रवासी युवक कोरोना पॉजिटिव, 38 पहुंची संख्या
विज्ञापन
फोटो- 7- राजापुर के अर्जुनपुर गांव में सैनिटाइज करते फायर बिग्रेड टीम के सदस्य
- फोटो : CHITRAKUTT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट/राजापुर। जिले में दूसरे राज्य से आए एक और प्रवासी मजदूर की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब कुल संक्रमितों की संख्या 38 हो गई है। अब तक जिले में दो संक्रमितों की मौत हुई है। वहीं रविवार को दस लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
रविवार को राजापुर तहसील क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव के रहने वाले एक प्रवासी की पॉजिटिव आई है। सीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि यह प्रवासी 26 मई को मुंबई से श्रमिक ट्रेन से आया था। जिसे तेज बुखार होने की शिकायत पर शिवरामपुर में क्वारंटीन कराकर 27 मई को सैंपल भेजा गया था।
रविवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर इसे बांदा मेडिकल कालेज इलाज के लिए भेजा गया है। इस युवक के सीधे क्वारंटीन सेंटर पहुंचने के कारण उसके गांव को हॉटस्पॉट नहीं बनाया जाएगा। उसके परिजनों का थर्मल स्क्रीनिंग कराकर घर व आसपास के इलाके को सैनिटाइज कराया गया है।
विज्ञापन
यह जानकारी की जा रही है कि चार दिन तक शिवरामपुर में रहने के दौरान यह किसके संपर्क में आया और कौन इससे मिलने आया था। इस जानकारी के बाद संबधित का भी सैंपल लिया जाएगा।
चित्रकूट। रविवार को जिले के तीन कोरेाना पॉजिटिव मरीजों की बांदा में इलाज के दौरान रिपेार्ट निगेटिव आने पर उन्हें चित्रकूट भेज दिया गया है। सीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि अब तक जिले में 18 संक्रमित ठीक हो चुके हैं और 18 मरीजों का इलाज चल रहा है। रविवार को 45 सैंपल जांच को भेजे गए हैं। कुल 38 मरीजों चार स्वास्थ्यकर्मी एक शिक्षक व 33 प्रवासी कामगार हैं।