{"_id":"5ebae4e28ebc3e9084665b09","slug":"corona-chitrakutt-news-knp5598351188","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल बंद, अन्य स्वास्थ्य केन्द्रों में भेजे गए मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल बंद, अन्य स्वास्थ्य केन्द्रों में भेजे गए मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। जिला अस्पताल के दो कर्मियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल को सील कर दिया गया है। गेट पर बैरीकेडिंग कर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए। संक्त्रस्मित दोनो स्वास्थ्य कर्मियों को बांदा भेजा गया है। मंगलवार को प्रशासन ने अस्पताल कर्मियों के सैंपल लेने के साथ ही पूरे परिसर को सैनिटाइज किया। इसके बाद आपातकालीन समेत अन्य चिकित्सीय सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं। अस्पताल में भर्ती मरीजों को आस पास के सरकारी अस्पतालों में एंबुलेंस से भेजा गया है। सीएमओ ने बताया कि अगले दो दिन तक इमर्जेंसी सेवा भी बंद रहेगी अन्य सेवाएं अग्रिम आदेश तक बंद रहेगी।
सोमवार देर रात ही अस्पताल रोड को बंद कर दिया था। सीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि जिला अस्पताल को बंद करते हुए मरीजों को सीतापुर, पहाड़ी, मानिकपुर के स्वास्थ्य केंद्रों में भेजा गया है। वहीं आने वाले मरीजों सीतापुर सीएचसी व सीएमओ कार्यालय के समीप सीएचसी में इलाज कराया जा रहा है।
मंगलवार सुबह बैरिकेडिंग लगाकर परिसर के आसपास आवागमन बंद कर दिया गया। माइक से एनाउंस कर अस्पताल के आसपास के क्षेत्रों में रहने वालों से घर से बाहर न निकलने की अपील की गई। वहीं दोनों मरीजों से हाल फिलहाल मिलने वालों का आंकड़ा जुटाकर उनकी भी जांच कराई जा रही है। बता दें कि चार दिन पूर्व राजापुर के बरद्वारा व भरतकूप के पतौड़ा गांव में तीन प्रवासियों की रिपोर्ट पाजिटिव आ चुकी है।
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले के लोगोें के लिए अगले दो दिन तक जिला अस्पताल बंद रहेगा। सीएमओ डॉ. विनोदकुमार ने बताया कि मरीजों को अपने घर के आसपास सीएचसी व पीएचसी में जाने की सलाह दी गई है।