फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   corona

सीमाएं रहें सील, मध्यान्ह तक खुलें दुकानें

Mon, 06 Apr 2020 10:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
corona
चित्रकूट। । जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में कोरोना को लेकर समीक्षा बैठक हुई। जिसमें डीएम ने मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले की सीमाएं पूर्व की तरह सील रखी जाएं। राशन सामग्री, सब्जी व अन्य आवश्यक वस्तुओं की कहीं कमी न होने दें। अनाज वितरण सही तरीके से होना चाहिए।
विज्ञापन

बैठक में उन्होंने कहा कि शासन स्तर पर लगातार जानकारी ली जा रही है। वेरिफिकेशन भी किया जाएगा। अत: काम में लापरवाही न हो। जिला पूर्ति अधिकारी से कहा कि कई संस्थाएं खाद्य सामग्री का वितरण करना चाहती हैं। उप जिलाधिकारी के माध्यम से जिन क्षेत्रों में जरूरत है, उन्हें चिह्नित कर वितरण कराएं। श्रम प्रवर्तन अधिकारी के बैठक में उपस्थित न होने पर जवाब तलब किया।
विज्ञापन

वहीं डीएम ने कंट्रोल रूम ड्यूटी में तैनात अधिकारियों से शिकायतों के विवरण की जानकारी की। कहा कि जिन विभागों की जो समस्याएं प्रतिदिन आ रही हैं, उनका तत्काल निस्तारण कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता से फीडबैक भी लें, क्योंकि इसकी समीक्षा शासन से हो रही है। समस्याओं का निस्तारण तत्काल होना चाहिए। गोशालाओं पर सभी व्यवस्थाएं कर ले। भूसा के लिए गोशालाओं में स्थाई निर्माण कराकर किसानों से भूसा दान कराकर रखें। ताकि अगले माहों में कोई समस्या न हो। इसके अलावा उन्होंने कृषि, विद्युत, पानी आदि विभिन्न व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी की। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ महेंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी जीपी सिंह, उप जिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

चित्रकूट। जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय ने आपदा नियंत्रण कक्ष मैं बैठक कर आने वाली समस्याओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी आवश्यक वस्तुओं तथा अन्य समस्याएं प्राप्त हो रही हैं उनका तत्काल निस्तारण कराया जाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी जीपी सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रकाश सिंह, जिला दिव्यांगजन अधिकारी राजेश नायक आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed