फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   corona

62 गांवों में 418 युवको के घर भेजी जा रही नोटिस

Thu, 26 Mar 2020 09:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
corona
62 गांवों में 418 युवकों के घर भेजी जा रही नोटिस
विज्ञापन

-इन गांवों में दूसरे प्रांतों व शहरों आए है लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
राजापुर। कोरोना वायरस के चलते किए गए लॉकडाउन के बाद से राजापुर क्षेत्र 62 गांवों में बाहर से आए युवकों की मेडिकल जांच कराने के लिए नोटिस भेजी जा रही है। इसके लिए राजापुर तहसील के एसडीएम राहुल विश्वकर्मा ने गांव के प्रधानों, सचिवों व लेखपालों को नोजिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।
देश में लॉकडाउन के होने बाद दूसरे प्रदेशों व शहरों से लोगों ने अपने घर लौटना शुरू कर दिया है। इस दौरान राजापुर क्षेत्र के 62 गांवों में 418 युवक बाहर से आए हैं। इन लोगों ने प्रशासन को खुद के लौटने की सूचना नहीं दी। न ही मेडिकल चेकअप कराया। ऐसे युवकों के परिवार के सदस्यों को नोटिस भेजी जा रही है। वही, कोरोना लेकर कस्बा और ग्रामीण क्षेत्रों की दुकानें बंद हैं। तहसील में समस्या के निदान के लिए कार्यालय बनाया गया है।
विज्ञापन

--
इनसेट
लॉकडाउन का नहीं दिख रहा असर
खोही । ग्रामीण क्षेत्रों मेें लॉकडाउन का असर देखने को कम मिल रहा है। दुकानें खुली होने के साथ ही युवक घूमते रहते हैं। एक साथ बैठकर जुआ भी खेला जा रहा है। पुलिस की गाड़ी निकलने पर युवक इधर-उधर ठिप जाते हैं। पुलिस के जाने के बाद फिर एक जगह पर इकट्ठा हो जाते हैं। इसमें खोही,परिक्रमा मार्ग, बालाफर माफी, भगनपुर, बरमपुर, संग्रामपुर, चितरा, छपरा, माफी, मैनहाई, बिहारा समेत कई ग्रामीण क्षेत्रों में लॉकडाउन का असर कम दिख रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
थानाध्यक्ष ने किया भ्रमण
भौरी। कस्बा और ग्रामीण क्षेत्रों में रैपुरा थानाध्यक्ष रमेश चंद्र फोर्स के साथ गुरुवार को भ्रमण किया। इस दौरान भौरी कस्बे में खुली कई दुकानों को बंद कराया। थानेदार ने लोगों से घरों में रहने की अपील की। सड़क पर घूम रहे कई लोगों को घर के अंदर भी कराया। संवाद
--
बाहर से आए युवकों की जांच की जाए
रामनगर। रामनगर क्षेत्र के निवासी अंकुर चौधरी ने बताया कि रामनगर ग्राम पंचायत में सात युवक बाहर से आए हैं। इसमें आगरा शहर में ई-रिक्शा चलने वाले युवक व अन्य युवक शामिल हैं। इनका मेडिकल चेकअप नहीं कराया गया है। संवाद

--
सतर्कता नहीं बरती जा रही
बरगढ़। कोरोना वायरस को लेकर बरगढ़ कस्बे में लापरवाही की जा रही है। कस्बे की अधिकांश दुकानोें भी भीड़ लग रही है। क्षेत्र में कई युवक बाइक लेकर घूमते भी रहे। समाजसेवियों ने पुलिस की गश्त बढ़ाने की मांग अधिकारियों से की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed