{"_id":"67913f4311e4ce96e6038d89","slug":"constable-attacked-with-iron-rod-case-registered-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1002-112646-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: सिपाही पर लोहे की राॅड से हमला, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: सिपाही पर लोहे की राॅड से हमला, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
राजापुर (चित्रकूट)। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के लिए यमुना पुल पर बने शिविर को देखने जाते समय पुलिस टीम पर ट्रक चालक ने जानलेवा हमला कर दिया। इससे एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। सिपाही की तहरीर पर ट्रक व चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
यातायात मोबाइल टीम यमुना पुल के पास बने शिविर का निरीक्षण करने एसआई मदन कुमार, सिपाही महेंद्र कुमार, शिव प्रकाश व कार चालक के साथ मंगलवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे जा रहे थे। जायसवाल ढाबे के पास सड़क पर चालक ट्रक खड़ा कर दिया था, जिससे जाम लग गया था। मोबाइल टीम के सिपाही महेंद्र कुमार ने चालक को सड़क से ट्रक हटाने के लिए कहा तो चालक लुकतरा थाना जमालपुर बांदा निवासी प्रदीप कुमार से कहासुनी होने लगी।
सिपाही ने चालक को ट्रक थाने ले जाने के लिए कहा तो आक्रोशित चालक ने लोहे का राॅड निकाल कर सिपाही पर हमला कर दिया। इससे सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। मोबाइल टीम ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापुर में भर्ती कराया है। अपराध निरीक्षक राजापुर विनय विक्रम सिंह ने बताया कि घायल सिपाही की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और ट्रक को चालक के साथ कब्जे में ले लिया है।