फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Conspiring to jail aga

फिर से जेल भेजने की साजिश

Sun, 19 Feb 2017 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट Updated Sun, 19 Feb 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
Conspiring to jail aga
student elecation - फोटो : amarujala
जन अधिकार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि विरोधी पार्टी के नेता उनको चुनाव के बाद जेल में डालने की साजिश रच रहे हैं। लेकिन पार्टी का कार्यकर्ता अपने आप को कम न समझे पार्टी के हित के लिए संघर्ष करते रहें। वह सत्ता में आए तो सभी गरीबों का हित व युवाओं को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन



शिवरापुर में रविवार को जनअधिकार मंच के प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभा में पूर्व मंत्री ने कहा कि सपा, भाजपा, बसपा के नेता मतदाताओं को लुभाने के लिए कई तरह के लालच दे रहे है। जनअधिकार के समर्थन से सरकार बनने पर युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। किसानों को सिंचाई के साधन उपलब्ध कराएं जाएंगे। गरीबों के लिए घर बनाएं जाएंगे और प्रदेश का चौमुखी विकास होगा।
विज्ञापन



      कहा कि बसपा ने उन्हें फर्जी मामले में जेल भेजा था। अब विरोधियों की पोल खुलने लगी तो फिर उन्हें जेल भेजने की तरकीब निकाल रहे हैं। चुनाव के बाद कभी भी उन्हें जेल भेजा जा सकता है। ऐसे में पार्टी कार्यकर्ता घबराए नहीं बल्कि खुद को बाबू सिंह ही समझे और संगठन हित में काम करें। मौका मिलते ही विरोधियों से बदला लिया जाएगा। इस मौके पर चित्रकूट विधानसभा के प्रत्याशी छेदीलाल यादव,मानिकपुर के प्रत्याशी हजारीलाल, जिलाध्यक्ष नत्थू सिंह,सहादेव सहित बांदा जिले के विधानसभाओं के प्रत्याशी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed