फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Congressmen's performance in support of farmers

चित्रकूटः किसानों के समर्थन में कांग्रेसियों का प्रदर्शन

Sat, 28 Nov 2020 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Congressmen's performance in support of farmers
किसानों की समस्याओं को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते कांग्रेसी नेता। - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। किसानों द्वारा दिल्ली में किए जा रहे प्रदर्शन के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल के नेतृत्व में शनिवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर विरोध जताया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में कांग्रेसियों ने कहा कि लोकसभा में पास किए गए कृषि बिल किसान विरोधी हैं, जिसके खिलाफ बड़ी संख्या में किसान दिल्ली व उसके आसपास के शहरों में आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलन के दौरान पुलिस किसानों पर लाठी चार्ज और आंसू गैस छोड़ रही है। पुलिस का यह कार्य निंदनीय है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में प्रदर्शन के दौरान पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव विनय कुमार पाल ने कहा कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों को बढ़ावा देने का काम कर रही है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसानों के साथ किए जा रहे अन्याय का कांग्रेस पार्टी विरोध करती है और सरकार से किसान विरोधी कानून वापस लेने की मांग करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सविता पाल ने कहा कि भाजपा सरकार में अनाज के दाम गिर गए हैं, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अवधेश करवरिया, पंकज त्रिपाठी, जितेंद्र सोनकर, यमुना प्रसाद शुक्ला, कुलदीप द्विवेदी, महेंद्र सिंह, राकेश वर्मा व भोला नामदेव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed