फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Congressmen demonstrated against BJP

Chitrakoot News: कांग्रेसियों ने भाजपा के खिलाफ किया प्रदर्शन

Fri, 05 Jul 2024 02:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Congressmen demonstrated against BJP
चित्रकूट। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हिंदुत्व मामले को लेकर भाजपा के आंदोलन व नीट परीक्षा में हुई धांधली के खिलाफ तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सौरभ यादव को सौंपा।
विज्ञापन

गुरुवार को प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने संसद में भाजपा के नकली हिंदुत्व के चेहरे का पर्दाफाश कर दिया तो भाजपाई बौखला गये हैं। रंजना बाराती लाल पांडेय ने कहा कि देश की प्रमुख परीक्षा नीट की परीक्षा में की गई धांधली को लेकर राहुल गांधी ने संसद में आवाज उठाई तो भाजपाईयों द्वारा अपनी नाकामी दबाने का कार्य किया जा रहा है। भाजपा शासन काल में सरकारी नौकरियों में खुले आम पेपर आउट हो रहे हैं। जिससे छात्र-छात्राओं का भविष्य बरबाद हो रहा है। पुलिस के संरक्षण में राहुल गांधी का पुतला दहन किया जा रहा है इसका कड़ा विरोध जारी रहेगा। इस मौके पर चुनवाद, नीरू गुप्ता, सविता पाल, विजय मणि त्रिपाठी, शिवगुलाम, हरिओम पांडेय, भोला नामदेव व महेंंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed