{"_id":"53ba6dc98ccd4e40e27d94c3833e04eb","slug":"congress-would-panchayat-level-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत स्तर तक होगा कांग्रेस का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत स्तर तक होगा कांग्रेस का गठन
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Sat, 13 Jun 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लाक कांग्रेस कमेटी मऊ के न्याय पंचायत अध्यक्षों
विज्ञापन
की बैठक बरगढ़ में हुई। प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी विजय
प्रकाश ने कहा कि न्याय पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत करने के बाद पार्टी
का अगला लक्ष्य ग्राम पंचायत स्तर पर संगठन के गठन का है। उन्होंने
कांग्रेसियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
प्रदेश महासचिव सुधाकर तिवारी ने कहा कि कांग्रेस तभी मजबूत होगी, जब गांव और बूथ कमेटियों का गठन होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अनुशासित होकर काम करने की नसीहत दी। साथ ही कहा कि अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाध्यक्ष रामभवन गुप्ता ने बताया कि जिले के पांचों ब्लाकों की सभी ग्राम पंचायतों में पार्टी के संगठन को खड़ा करने का लक्ष्य है।
पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह ने कांग्रेस की मजबूती के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। बैठक को खपटिहा के फूलचंद्र वर्मा, खंडेहा के वीरेंद्र दत्त, मऊ के प्रकाश पांडे, पूरबपताई के सतीश चंद्र श्रीवास्तव, बरगढ़ के संजय आदिवासी, गाहुर के साकेत बिहारी शुक्ला ने भी संबोधित किया।
जिला प्रवक्ता जितेंद्र कुमार उपाध्याय ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर संगठन के ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। अध्यक्षता मऊ ब्लाक अध्यक्ष अनिल चौधरी ने की। कुशल सिंह पटेल महासचिव, अवधबिहारी तिवारी, दिनेश द्विवेदी, फूलदीन कोल, गोल्हा प्रसाद, तुलसीराम, रेहाना, सकीना, अकबरी बेगम, शहीना आदि मौजूद रहीं।