{"_id":"6179973fa9179e6a8e2bf74a","slug":"congress-has-created-tehzeeb-naseemuddin-chitrakoot-news-knp6607867122","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने तहजीब पैदा की है : नसीमुद्दीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने तहजीब पैदा की है : नसीमुद्दीन
विज्ञापन
कांग्रेस की प्रतिज्ञा रथ यात्रा के दौरान राजापुर में मौजूद पूर्व मंत्री नसीमुददीन सिददीकी, पूर?
- फोटो : CHITRAKOOT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट/राजापुर। कांग्रेस की प्रतिज्ञा रथ यात्रा कौशांबी जिले से होते हुए धर्म नगरी चित्रकूट पहुंचीं। जहां राजापुर कस्बे के लूप लाइन चौराहे पर कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष कुशल पटेल व उपाध्यक्ष रंजना बराती लाल पांडेय ने सैकड़ों समर्थकों के साथ प्रतिज्ञा रथयात्रा का स्वागत किया। इसमें कांग्रेस के नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल, प्रदेश राकेश सचान आदि बड़े नेता मौजूद रहे।
प्रतिज्ञा रथयात्रा में पूर्वमंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा है कि ऐसे लोग राजनीति में आ गए हैं जो आपस में जातीयता की भावना पैदा कर रहे हैं। कहा कि हम गंगा जमुना की तहजीब वाले हैं अगर हिंदू को खून की जरूरत है तो मुसलमान ने दिया और अगर मुसलमान को खून की जरूरत है तो हिंदू ने दिया है। कांग्रेस ने तहजीब पैदा की है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन ने कहा कि धर्मनगरी में जातीय विद्वेष कभी नहीं रहा लेकिन भाजपा की सरकार बनने के बाद यह प्रयास जारी हैं।
यात्रा में राष्ट्रीय सचिव सिंधु, पूर्व सांसद राकेश सचान, पूर्व विधायक शिरोमणि, प्रदेश उपाध्यक्ष जयवंत सिंह, प्रदेश महासचिव अखिलेश शुक्ला, प्रदेश सचिव श्रवण साहू शामिल हैं। यात्रा बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय में जनसभा के बाद बांदा की ओर रवाना होगी। जिला उपाध्यक्ष रंजना पांडेय के नेतृत्व में बाइक रैली, पराको गांव में रजनीश पांडेय करौदी कला में नुक्कड़ सभा हुई। जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय व प्रांतीय स्तर के पदाधिकारियों ने सात प्रतिज्ञाएं पूरा करने की बात कही। इसके बाद बोडी पोखरी में हेमराज त्रिपाठी, भौंरी में कुलदीप मिश्रा, संपत पाल, सविता पाल, प्रदेश सचिव नीरू गुप्ता, विनय कुमार, अवधेश करवरिया, वेद प्रकाश पांडेय, भोला नामदेव, कालीचरण राजपूत, यमुना शुक्ला, विजयमणि त्रिपाठी, भगवानदीन समदरिया आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।