फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Conductor hangs himself after quarreling with wife

Chitrakoot News: पत्नी से झगड़ा कर कंडक्टर ने फंदा लगाकर दी जान

Sat, 22 Jul 2023 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Conductor hangs himself after quarreling with wife
बांदा/खप्टिहा कलां। सोमवती अमावस्या पर दर्शन कराने न ले जाने और प्रतिदिन शराब पीकर घर आने से पति-पत्नी के बीच झगड़ा और मारपीट हो गई। पत्नी ने उसे कमरे में बंद कर दिया। इसे क्षुब्ध होकर कंडक्टर ने फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलने पर भाई और साले भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


जसपुरा थाना क्षेत्र के भाथा गांव में गुरुवार की रात साढ़े 10 बजे करीब राजेंद्र सिंह सेंगर (43) ने घर के अंदर कमरे में ताड़ में लगे छल्ले से प्लास्टिक की डोरी से फंदा लगाकर जान दे दी। पत्नी किरन सिंह ने परिजनों को जानकारी दी तो छोटा भाई नरेंद्र सिंह और साले किशन व योगेंद्र भी मौके पर पहुंच गए। छोटे भाई नरेंद्र सिंह ने बताया कि राजेंद्र प्राइवेट गाड़ी में कंडक्टरी का काम करता था। शराब के नशे का लती था।
विज्ञापन

पत्नी किरन ने सोमवती अमावस्या पर चित्रकूट चलने के लिए कहा था, लेकिन वह नहीं ले गया। तब से उनके घर में प्रतिदिन झगड़ा हो रहा था। राजेंद्र प्रतिदिन शराब पीकर भी घर आता था। राजेंद्र के कोई संतान नहीं है। शादी को 15 साल हो गए। पांच भाइयों में चौथे नंबर का था। सभी भाइयों के बीच 10 साल पहले बंटवारा हो चुका है। राजेंद्र अलग मकान में पत्नी के साथ रहता था। जसपुरा एसआई वीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। मृतक शराब के नशे का लती बताया गया है। इसी को लेकर पत्नी से विवाद होता था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed