{"_id":"684b2187dbef8f26f4016649","slug":"condition-worsened-due-to-heat-three-people-including-a-woman-died-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-116839-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: गर्मी से बिगड़ी हालत, महिला सहित तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: गर्मी से बिगड़ी हालत, महिला सहित तीन की मौत
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती मरीज।
- फोटो : संवाद
चित्रकूट। कई दिनों से लगातार चल रही लू और भीषण गर्मी से लोग बेहाल है। बुधवार को अलग-अलग जगहों पर महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। परिजन गर्मी से मौत बता रहे हैं। दो के परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव लेकर घर चले गए।
भीषण गर्मी में भरतकूप थाना क्षेत्र के रौली कल्याणपुर निवासी सरोज देवी (70) बुधवार की रात को बीमार हो गईं। परिजनों ने सीएचसी शिवरामपुर में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसी प्रकार सदर कोतवाली क्षेत्र के खटकाना मोहल्ला निवासी कल्लू साहू (50) बुधवार की दोपहर तेज धूप लगने से बीमार हो गए। शाम को हालत बिगड़ने पर परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन मौत हो चुकी थी। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव लेकर चले गए।
इसके अलावा मध्य प्रदेश के ग्वालियर निवासी धमेंद्र सिंह भदौरिया (50) ट्रक चलाते थे। बुधवार को गर्मी अधिक होने की वजह से भरतकूप के अकबरपुर मोड़ के पास ट्रक खड़ा कर पैदल टहल रहा था। अचानक सड़क किनारे गिरकर बेहोश हो गए। पुलिस उनको एंबुलेंस से सीएचसी शिवरामपुर लेकर पहुंची। वहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया।